newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election Result 2022: हार का गम नहीं झेल पा रहे सपाई, आहत होकर कार्यकर्ता ने की आत्मदाह करने की कोशिश

UP Election Result 2022: रुझानों में बढ़त को देखते हुए प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रदेश के हर हिस्से में भगवा रंग की होली सेलिब्रेट की जा रही है। इसी बीच अपनी हार से सपा को तगड़ा झटका लगा है। हार से आहत होकर  समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि कुछ गलत हो पाता उसे पहले ही पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में शाम के बाद से ही तस्वीर साफ होती दिख रही है। बीजेपी उत्तर प्रदेश में जीत रही है। 403 सीटों वाले यूपी में भाजपा 270 सीटों पर है जबकि सपा 128, बसपा 1 और कांग्रेस 2 सीटों पर है। रुझानों में बढ़त को देखते हुए प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रदेश के हर हिस्से में भगवा रंग की होली सेलिब्रेट की जा रही है। इसी बीच अपनी हार से सपा को तगड़ा झटका लगा है। हार से आहत होकर  समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि कुछ गलत हो पाता उसे पहले ही पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया।

यूपी की तस्वीर लगभग साफ

दरअसल यूपी में बीजेपी लगभग अपनी जीत दर्ज करा चुकी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं। सपा अभी तक 128 सीटों पर भी बढ़त बना पाई है। प्रदेश में सपाइयों के हाथ मायूसी लगी है और कार्यकर्ता इस गम को झेल नहीं पा रहे हैं। इसी गम से आहत होकर एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ता को रोक दिया। बता दें कि आज सुबह सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा था कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों की तरफ ध्यान नहीं दें..क्योंकि फाइनल परिणाम आने बाकी हैं। उम्मीद रखे,सपा भारी बहुमत के साथ जीतेगी। शाम के रुझानों के साथ लगभग यूपी की तस्वीर साफ हो चुकी है और बीजेपी बहुमत में आ चुकी है।

10 फरवरी से हुए थे मतदान

बता दें कि प्रदेश में 10 फरवरी से मतदान शुरू हुए थे और 7 चरणों में चुनाव संपन्न किए गए। इन सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान हुआ। प्रदेश में पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को पश्चिम और बुंदेलखंड में तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ।