newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Giriraj Singh: ‘PM मोदी की हत्या कराना चाहती है कांग्रेस’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सनसनीखेज आरोप

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने संसद में हो रहे हंगामे को लेकर कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अडानी-अंबानी तो बहाना है। मोदी को गली देना है। 10 साल इनकी सरकार विवादों में फंसी रही। 10 साल मोदी की सरकार उम्मीदों में घिरी रही है। गरीब की उम्मीदों पर घर, शौचालय, उज्जवला योजना, पानी इन उम्मीदों में घिरी रही। इसलिए इनके पास कुछ नहीं है। 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बहुत बड़ा सनसनीखेज आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करवाना चाहती है। उन्होंने ये संगीन इल्जाम पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर ये आरोप एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए लगाया। ज्ञात हो कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंधमारी हुई थी। दरअसल हुसैनीवाला फ्लाईओवर में कथित प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को आगे जाने से रोक दिया था। पीएम मोदी को 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही रूकना पड़ गया था। इसके बाद उन्हें वही से वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ गया था। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है।

giriraj singh 1

गिरिराज सिंह ने संसद में हो रहे हंगामे को लेकर कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अडानी-अंबानी तो बहाना है। मोदी को गली देना है। 10 साल इनकी सरकार विवादों में फंसी रही। 10 साल मोदी की सरकार उम्मीदों में घिरी रही है। गरीब की उम्मीदों पर घर, शौचालय, उज्जवला योजना, पानी इन उम्मीदों में घिरी रही। इसलिए इनके पास कुछ नहीं है। इसलिए अब कह रहे मोदी का खात्मा करो। तभी ये सरकार खत्म हो। पहले ये गालियां देते रहे..मौत का सौदागार कहते रहे। मर  जा मोदी कहते रहे। अब इनके खात्मे की तैयारी कर रहे है।

आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पहले ये कर चुकी है। जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। पीएम मोदी गए थे। बीच फ्लाईओवर में रोका गया। कही देखा है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हो … बाधा हो। राइफल के रेंज तक उनकी गाड़ी खड़ी रहे। ये तो महादेव ने उनको बचा लिया। मोदी को मारने के लिए तैयार रहे थे। ये लोग पीएम मोदी की मौत चाह रहे है।