newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: उत्तर प्रदेश को जल्द मिल सकता है BJP का नया प्रदेश, योगी सरकार के इस मंत्री को दिल्ली बुलाने के बाद कवायद तेज

UP: आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समुदाय से आते है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। भूपेंद्र सिंह चौधरी की मजूबत पकड़ का ही नतीजा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में जाटों ने भाजपा का साथ दिया है। पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बावजूद भी भाजपा को शानदार कामयाबी मिली है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा दांव चल सकती है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिनों यूपी की योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद से भाजपा नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अब सूबे में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश अब जल्द ही खत्म हो सकती है। एक बार फिर से भाजपा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के ऐसे नाम की घोषणा करके फिर से चौंका सकती है। इसी क्रम में यूपी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष में एक और नाम की एंट्री हो गई है। खबरों के मुताबिक, योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वो आजमगढ़ और मऊ का दौरा अचानक छोड़कर लखनऊ पहुंचे और फिर पार्टी हाईकमान ने उन्हें अचानक दिल्ली बुला लिया है।

आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समुदाय से आते है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। भूपेंद्र सिंह चौधरी की मजूबत पकड़ का ही नतीजा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में जाटों ने भाजपा का साथ दिया है। पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बावजूद भी भाजपा को शानदार कामयाबी मिली है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा दांव चल सकती है।

आपको बता दें कि भूपेंद्र चौधरी को यूपी में दूसरी मर्तबा मंत्री बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने संगठन में दीर्घ अवधि तक काम किया था। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन किया था। माना जा रहा है कि बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने किसानों आंदोलन के समय से नाराज चल रहे किसानों को अपने पाले में करने का काम किया है।

ध्यान रहे कि विगत विधानसभा चुनाव के दौरान जाट समुदाय में मौजूदा सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही थी, जिसे भांपते हुए अब बीजेपी ने बड़ा दांव चल दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि यह दांव कितना कामयाब हो पाता है।