newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vaccination: देश में टीकाकरण अभियान को हुए 154 दिन, अबतक लगाई गई 27 करोड़ से ज्यादा डोज़

Vaccination: कोरोना के मामलों के प्रसार को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत में 73 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझने के बाद देश में नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। बता दें कोरोना महामारी के रोजाना आने वाले नए मामलों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 18 जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 62,480 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 1,587 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हो गई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 7,98,656 एक्टिव मरीज हैं। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 88,977 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 2,85,80,647 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

Corona Vaccine

वहीं देश में तेजी के साथ चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर शुक्रवार की शाम में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, टीकाकरण अभियान को आज 154 दिन हो चुका है। ऐसे में अब तक देश में 27 करोड़ से भी अधिक वैक्सीन लोगों को लगाई जा चुकी है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 27 करोड़ 20 लाख 72 हजार 645 डोज़ दी गई हैं।

वहीं कोरोना के मामलों के प्रसार को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत में 73 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हुआ।