newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अजमेर के दरगाह में स्टंट करती दिखी लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी

तो यह वीडियो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का है, जिसमें एक लड़की बॉलीवुड गाने पर जिमनास्टिक्स करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो 15 सेकेंड का है, जिसे संज्ञान में लेने के बाद दरगाह से जुड़े आलाधिकारियों ने एतराज जताया है व इस पूरे प्रकरम को संज्ञान में लेने के बाद उक्त लड़की के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया की दुनिया में बेशुमार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें से कुछ विवाद के भेंट चढ़ जाते हैं, तो कुछ तारीफों के सैलाब में गौता लगाते नजर आते हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको जिस पर वीडियो पर आधारित खबर से रूबरू कराने जा रहे हैं, उसे लेकर लोगों ने विरोध दर्ज कराकर कड़ी पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है।

जानिए पूरा माजरा

तो यह वीडियो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का है, जिसमें एक लड़की बॉलीवुड गाने पर जिमनास्टिक्स करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो 15 सेकेंड का है, जिसे संज्ञान में लेने के बाद दरगाह से जुड़े आलाधिकारियों ने एतराज जताया है व इस पूरे प्रकरम को संज्ञान में लेने के बाद उक्त लड़की के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है, ताकि निकट भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो सकें। आलाधिकारियों के मुताबिक, लड़की ने अपनी उक्त कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। समाज में रह रहे लोगों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया है।

लिहाजा इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल सोशल मीडिया के अकाउंट के जरिए लड़की का पता लगाया जा रहा है। 15 सेकंड के वीडियो में लड़की जामा मस्जिद के शाही घाट वाली तरफ से आस्ताना शरीफ(मुख्य मजार) को देखते हुए कव्वाली की धुन पर जिम्नास्टिक्स करती दिख रही है। वीडियो में लड़की  का पैर दरगाह की गुबंद की तरफ जाते हुए दिख रहा है, जिसे लेकर दरगाह से जुड़े पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। पदाधिकारियों के मुताबिक, ऐसा करके लड़की ने दरगाह की प्रतिष्ठा को धुमिल करने का प्रयास किया है। अब ऐसे में देखना होगा कि आगे चलकर लड़की के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।