newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: कांग्रेस विधायक के बेटे पर नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, दुष्कर्म के बाद वीडियो भी बनाया, केस दर्ज

Rajasthan: अभी इस हालिया मामले को देख लीजिए। इस बार मामला कितना गंभीर है, इसका अंदाजा तो आप महज इसी से लगा सकते हैं कि कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बता दें कि अलवर राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा पर दीपक मीणा पर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। अगर आपका राजनीतिक और समसामयिक ज्ञान दुरूस्त हो तो आपको पता ही होगा कि वर्तमान में राजस्थान में किसकी सरकार है। बिल्कुल सही कहा आपने। कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। चलिए, फिर लगे हाथों ये भी पूछ डालिए कि वर्तमान में सूबे के कैसे हालात हैं। कानून-व्यवस्था की क्या दशा है। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की क्या स्थिति है और सबसे प्रमुख बात कि महिला-सुरक्षा की कैसी स्थिति है। तो इस रिपोर्ट में उक्त सभी मसलों के बारे में तो नहीं, बल्कि महिला-सुरक्षा के बारे में जरूर बताने जा रहे हैं। तो महिला सुरक्षा के बारे में तो आप इतना ही जान लीजिए कि प्रदेश में दुष्कर्म  की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। हर बार इस तरह के मसलों को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई करते हुए निकट भविष्य में ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति न होने की बात कही जाती है, लेकिन अफसोस ये बातें महज शब्दियां सैलाब  तक ही सीमित रहे जाते हैं।  इनका हकीकत से कोई सरोकार नहीं जुड़ पाता है।

अभी इस हालिया मामले को देख लीजिए। इस बार मामला कितना गंभीर है, इसका अंदाजा तो आप महज इसी से लगा सकते हैं कि कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बता दें कि अलवर राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायक के बेटे दीपक मीणा पर आरोप है कि उसने अपने दोस्तों संग मिलकर पहले तो छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाकर उसके साथ सामूहिक दष्कर्म किया। दीपक ने अपने दोस्तों संग मिलकर छात्रा को रेणी से अगवा कर उसे होटल ले गए थे, जहां उसके साथ समूहिक दुष्कर्म किया गया।

congress 12

इतना ही नहीं, कांग्रेस विधायक के बेटे ने नाबालिग लड़की का नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी। उधर, पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेने के बाद कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि विधायक पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी थुमडा और नेतराम समलेटी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी की अगुवाई में इस पूरे मामले की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।