newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video : मम्मी नहीं ऑर्डर किया बर्गर तो बच्चे को आया गुस्सा, कहा- बर्गर नहीं तो भूखा ही सही

Viral Video : ट्विटर पर इस वीडियो पर काफी फनी रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख भी चुके हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो जोमैटो से अपील तक की कि बच्चे को बर्गर भिजवा दिया जाए।

नई दिल्ली। आज-कल बच्चे इतने स्मार्ट है जिन्हे समझ पाना आसान नहीं है। वहीं अपनी मासूम सी जिद के चलते आज कई बच्चों की वीडियो जबरदस्त वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में न सिर्फ उनकी मासूमियत दिखती है बल्कि उनका टैलेंट, प्यार-मनुहार, नाराजगी और अदाएं भी लोगों का दिल जीतती हैं। वहीं ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां एक बच्चा काफी क्यूट तरीके से अपनी मम्मी से अपनी नाराजगी जता रहा है। उसके भोले से चेहरे पर ये गुस्सा किसी का भी मन मोह ले।

video

बर्गर के लिए नाराजगी

दरअसल वायरल वीडियो में इस बच्चे की नाराजगी बर्गर को लेकर है। जी हां ये बच्चा बर्गर के लिए जिद पर अड़ा हुआ है। जब उसकी मम्मी कहती हैं कि वो सिर्फ अपने लिए बर्गर ऑर्डर करेंगी तो वो गुस्सा हो जाता है, और बच्चा कहता है कि ठीक है, आप सिर्फ अपने लिए बर्गर मंगवा लो, मैं उसकी तरफ देखूंगा भी नहीं।

बर्गर नहीं तो कुछ नहीं

बर्गर को लेकर जिस तरह उसकी मम्मी मजे ले रही थीं, वैसे ही उसका गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंचता जा रहा था। उसने कहा कि अब वह भूखा ही रहेगा। अगर उसे बर्गर नहीं दिया गया तो वो कुछ भी नहीं खाएगा। बच्चे की क्यूट जिद वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं बच्चे का यह अंदाज भी हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो पर काफी फनी रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख भी चुके हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो जोमैटो से अपील तक की कि बच्चे को बर्गर भिजवा दिया जाए।