newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: ‘तिरंगे तू ही बता, कौन है देश का सगा’, वीडियो सॉन्ग के जरिए गिनाई PM मोदी की खासियत तो राहुल पर कसा तंज

Viral Video: ‘तिरंगे तू ही बता, कौन है देश का सगा’, वीडियो सॉन्ग के जरिए गिनाई PM मोदी की खासियत तो राहुल पर कसा तंजगाने में पीएम मोदी को जमीन से जुड़ा हुआ बताया है, जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा चांदी के चम्मच से खाने वाला बताया है और विपक्ष दलों के गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर उसे भ्रम बताया।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई वीडियो लोगों का उत्साह बढ़ाते है, तो कुछ गुदगुदाने का काम करते है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी खूबसूरत गायिका से मोदी सरकार के कामकाज को गिनाते हुए तारीफ कर रहा है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कस रहा है। 3 मिनट 28 सेकंड के वीडियो गाने के जरिए युवक लोगों को बता रहा है कि आखिर कौन देश का सगा है। इसके अलावा वीडियो सॉन्ग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनके खूबियां बताई। साथ ही राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली। गाने के बोल है ‘कौन है देश का सगा, तिरंगे ये बता जरा’।

rahul gandhi and pm modi

गाने में पीएम मोदी को जमीन से जुड़ा हुआ बताया है, जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा चांदी के चम्मच से खाने वाला बताया है और विपक्ष दलों के गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर उसे भ्रम बताया। गाने में राहुल गांधी के विदेशी धरती से भारत के लोकतंत्र का मजाक बनाने पर भी तंज कसा। वहीं मोदी सरकार ने कोरोना महामारी से देश की जनता को बचाया और विश्व गुरु कैसे बना। इसका भी जिक्र किया है।



बता दें कि भारत के आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू हो गया है। ये अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। देशभर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में हाईजोश है। पीएम मोदी ने भी आज ट्वीट देशवासियों से तिरंगा अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर डीपी पर भारतीय ध्वज की फोटो लगाई है।