newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Gandhi: क्या भगवान राम भी परिवारवादी थे? प्रियंका के इस बयान पर लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Priyanka Gandhi: प्रियंका ने अपने संबोधन में अपने परिवार देश के विकास की दिशा में किए गए योगदान का जिक्र किया। प्रियंका ने आगे कहा कि क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवारवालों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी? देश के विकास के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में आज महात्मा गांधी की प्रतिमा पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश सहित अन्य नेता शामिल हुए। इस बीच सभी ने मंच पर आकर राहुल की संसद सदस्यता जाने के विरोध में मोदी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन मंच पर जैसे ही प्रियंका गांधी की आमद हुई, तो समारोह में मौजूद सभी कांग्रेसियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका इस्तकबाल किया और इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस नेताओं ने गांधी परिवार के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया, लेकिन आपको बता दें कि अपने संबोधन में प्रियंका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर अभी सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका है और खास बात यह है कि एक बार फिर से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। वहीं, बीजेपी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोग प्रियंका को आड़े हाथों ले रहे हैं। चलिए, तो पहले ये जान लेते हैं कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्या कह दिया जिसे लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हो चुकी है।

क्या परिवारवादी नहीं थे भगवान राम?

तो अब आप यह कह सकते हैं कि प्रियंका गांधी ने भगवान को परिवारवादी बताकर नई मुसीबतों को न्योता दे दिया है। उनके इसी बयान को बीजेपी ने लपकने में तनिक भी देरी नहीं की और फौरन कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब बीजेपी ने इस पर क्या कहा? आपको सबकुछ बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर प्रियंका ने भगवान राम को परिवारवादी क्यों बताया?

प्रियंका ने क्यों बताया भगवान राम परिवारवादी ?

प्रियंका ने कहा कि बीजेपी परिवारवाद की बात करती है। लेकिन, मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर भगवान राम कौन थे? भगवान राम परिवारवादी थे? या पांडव सिर्फ इसलिए परिवारवादी थे, क्योंकि वे अपने परिवार की संस्कृति के लिए लड़े थे।

प्रियंका ने किया अपने परिवार के योगदान का जिक्र

प्रियंका ने संबोधन में अपने परिवार का देश के विकास की दिशा में किए गए योगदान का जिक्र किया। प्रियंका ने आगे कहा कि क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवारवालों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी? देश के विकास के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। प्रियंका ने कहा कि मेरे परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी राहुल गांधी पर उनके विदेश में दिए भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हमलावर है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल ने विदेशी धरा से देश के लोतांत्रिक मूल्यों पर हमला किया है, जो कि निंदनीय है। इतना ही नहीं, राहुल पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए विदेशी हस्तक्षेप की मांग की। हालांकि, राहुल इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं, लेकिन बीजेपी का हमला लगातार जारी है।

प्रियंका ने बीजेपी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इन लोगों ने मेरे माता-पिता का अपमान किया, लेकिन मैंने कुछ भी नहीं है, मगर दोहरा मापदंड देखिए कि इन लोगों को जेल नहीं भेजा जाता है। इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन मेरे भाई ने संसद में अडानी पर क्या बोल दिया। अडानी को लेकर सरकार से तीखे सवाल क्या पूछ दिए। इन लोगों ने मेरे भाई की सांसदी छीन ली। तो इस तरह से प्रियंका ने मुख्तलिफ मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी, लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह से उन्होंने भगवान राम को परिवारवादी बता दिया है, उसे लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई रही हैं। आइए, आगे हम आपको कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

देखिए सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया