newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Rain: दिल्ली और आसपास के राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

weather: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं सोमवार को मॉनसून राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंचा गया था। अब दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद से दिल्ली और हरियाणा में मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली NCR में मंगलवार सुबह बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अचानक हुआ इस बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। यहां बीते कई दिनों से गर्मी के ताप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था, जिससे अब लोगों को राहत मिलेगी।

rain

बता दें कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं सोमवार को मॉनसून राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंचा गया था। अब दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है। गुरुग्राम में जोरदार बारिश हुई जिसके बाद चली ठंडी हवाओं ने दिल्ली का तापमान भी कम कर दिया। लेकिन तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव देखा गया। जिस वजह से लोगों को यातायात के दौरान परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अलर्ट

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश की वजह से अलग-अलग हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही गुजरात, कर्नाटक के हिस्सों के साथ-साथ असम में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए यलो अलर्ट है। इसके साथ कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

road

दिल्ली में सुहाना मौसम

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात से ही ठंडी हवां चल रही थी। वहीं मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों ने राहत की सांस ली है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना पहले ही जताई थी।

weather

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली की हवा में सुबह से ही नमी रहेगी और वहीं तापमान में भी न्यूनतम गिरावट दर्ज की जाएगी।