newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bengal Election: TMC को लगा तगड़ा झटका, रात 3 बजे NIA ने किया छत्रधर महतो को गिरफ्तार

Bengal Election: लालगढ़ आंदोलन के दौरान छत्रधर महतो के साथ ममता बनर्जी ने मंच साझा किया था और तभी से आरोप लगने शुरू हुए थे कि ममता बनर्जी माओवादियों का समर्थन ले रही हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि माओवादी से तृणमूल कांग्रेस के नेता बने छत्रधर महतो को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई देर रात 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि एनआईए ने महतो को लालगढ़ में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक UAPA के तहत 2009 के राजधानी एक्सप्रेस केस में महतो को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि, आज महतो को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी एनआईए द्वारा महतो की गिरफ्तारी की जा चुकी है। लेकिन जेल से आने के बाद महतो ने राजनीति में आना पसंद किया और टीएमसी में शामिल हो गए थे। बता दें कि छत्रधर महतो बीते साल माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Mahto TMC

गौरतलब है कि, लालगढ़ आंदोलन के दौरान छत्रधर महतो के साथ ममता बनर्जी ने मंच साझा किया था और तभी से आरोप लगने शुरू हुए थे कि ममता बनर्जी माओवादियों का समर्थन ले रही हैं।

Mamta Banerjee

जानकारी ये भी मिली है कि, जिस भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपहरण मामले में महतो पर कार्रवाई हुई है, उसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच करने का आदेश दिया था। इस बीच बंगाल चुनाव को देखते हुए इस तरह की कार्रवाी से ममता बनर्जी को नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं टीएमसी ने चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस दुरुपयोग करने का भाजपा पर आरोप लगाया है।