newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

What is PET-CT Test: क्या है वो PET-CT स्कैन टेस्ट जिसकी मुख्यमंत्री केजरीवाल को दी गई है सलाह, किन गंभीर रोगों में होता है इसका इस्तेमाल?

What is PET-CT Test: पीईटी स्कैन के दौरान, रोगी के शरीर में एक विशेष रेडियोएक्टिव लिक्विड इंजेक्ट किया जाता है। यह लिक्विड टिश्यूज और स्किन सेल्स द्वारा अब्जोर्व होता है। फिर उन एरियाज की जांच की जाती है जो सबसे अधिक लिक्विड अब्जोर्व करते हैं, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं की तुलना में अधिक रेडियोएक्टिव सामग्री को अब्जोर्व करती हैं। इससे प्रभावित एरियाज की पहचान और बीमारी का निदान करना आसान हो जाता है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  इस समय दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जमानत पर हैं, इसी बीच उन्होंने अपनी जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के मुताबिक चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए, केजरीवाल ने अपील की कि उनका वजन 7 किलोग्राम कम हो गया है और उनमें कीटोन लेवल काफी हाई है, जो एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। आम आदमी पार्टी के मुताबिक, डॉक्टरों ने केजरीवाल को पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (PET) और कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT) स्कैन कराने की सलाह दी है। कैंसर का पता लगाने के लिए ये परीक्षण महत्वपूर्ण हैं। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि ये PET-CT टेस्ट होते क्या हैं.. तो इनके बारे में आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

पीईटी स्कैन टेस्ट क्या है?

पीईटी स्कैन, या पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैन, एक मेडिकल इमेजिंग परीक्षण है जिसका उपयोग कैंसर, हृदय रोग और तंत्रिका संबंधी बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह उन स्थितियों की पहचान करने में मदद करता है जो एक्स-रे के माध्यम से दिखाई नहीं दे सकती हैं। यह परीक्षण रोगी के लिए कम खतरनाक और दर्द रहित है। यह स्कैन कैंसर कोशिकाओं के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह शरीर में छिपी छोटी से छोटी कैंसर कोशिकाओं का भी पता लगा सकता है, जिससे शुरुआती चरण में इलाज संभव हो जाता है।

पीईटी स्कैन टेस्ट कैसे किया जाता है?

पीईटी स्कैन के दौरान, रोगी के शरीर में एक विशेष रेडियोएक्टिव लिक्विड इंजेक्ट किया जाता है। यह लिक्विड टिश्यूज और स्किन सेल्स द्वारा अब्जोर्व होता है। फिर उन एरियाज की जांच की जाती है जो सबसे अधिक लिक्विड अब्जोर्व करते हैं, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं की तुलना में अधिक रेडियोएक्टिव सामग्री को अब्जोर्व करती हैं। इससे प्रभावित एरियाज की पहचान और बीमारी का निदान करना आसान हो जाता है।

पीईटी स्कैन से किस प्रकार के रोगों का पता लगाया जा सकता है?

ऑन्कोलॉजी- कैंसर

न्यूरोलॉजी- मस्तिष्क संबंधी रोग

कार्डियोलॉजी- हृदय संबंधी रोग

मानसिक रोगों का भी पता लगाया जा सकता है