newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: कैसी लड़की से शादी करेंगे राहुल गांधी? कांग्रेस नेता ने बताई अपनी दिल की बात, हर राज किया बेपर्दा!

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें देश के कई राज्यों का दौरा करने का मौका मिला। इस बीच उन्हें कई तरह की सांस्कृति देखने को मिली। उन्हें समझने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें मुख्तलिफ किस्म के व्यजंन पसंद है। राहुल ने आगे कहा कि चिकन टिक्का, सीख कबाब और अच्छे आमलेट खाना पसंद करते हैं।

नई दिल्ली। यूं तो बैचलर अभिनेताओं की शादी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। उन्हें लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाते हैं कि वे कब शादी करने जा रहे हैं या उनका फलां के साथ अफेयर चल रहा है या उनका ब्रेकअप हो गया। अब एक बार फिर से एक ऐसी चर्चा ने जोर पकड़ा है, लेकिन इस बार चर्चा के केंद्र में अभिनेता नहीं, बल्कि नेता हैं। जी हां…और वो नेता कोई और नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं, जो कि वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि इस बार राहुल गांधी ने खुलकर अपनी दिल की बात कह दी कि उन्हें कैसी लड़की पसंद है। वे किस तरह की लड़की से शादी करना पसंद करेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इन सभी सवाल का खुलकर जवाब दे दिया है। पेश है ये रिपोर्ट।

Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर पहुंचने के मुहाने पर दस्तक दे चुकी भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक यूट्यूब चैनल से मुखातिब हुए। इस बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों को लेकर खुलकर बात की। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कैसी लड़की पसंद है। वे कैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे। इस बीच उन्होंने अपने माता-पिता के वैवाहिक जीवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का वैवाहिक जीवन जैसा ही उनका भी जीवन हो, यही उनकी इ्च्छा है। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वे कैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे। तो इस पर उन्होंने कहा कि वो एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहेंगे , जो कि इंटेलिजेंट हो। प्यारी हो।

कैसा खाना पसंद है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें देश के कई राज्यों का दौरा करने का मौका मिला। इस बीच उन्हें कई तरह की संस्कृति देखने को मिली। उन्हें समझने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें मुख्तलिफ किस्म के व्यजंन पसंद आए। राहुल ने आगे कहा कि चिकन टिक्का, सीख कबाब और अच्छे आमलेट खाना पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि वो नियंत्रित आहार लेना पसंद करते हैं। वे अपनी डाइट ऐसी रखते हैं, जिससे कि उनके वजन पर किसी भी प्रकार का असर ना पड़े।

क्यों निकाल रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार के विरोध में राजनीतिक माहौल को जन्म देने की दिशा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के अंतर्गत अब तक वे कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं। कई मसलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर वार कर चुके हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना का हवाला देकर राहुल गांधी से यात्रा पर विराम लगाने का भी आग्रह किया था, लेकिन राहुल ने उनके आग्रह को ठुकरा कर साफ कर दिया कि वो यात्रा निकालकर रहेंगे।

rahul gandhi

बहरहाल, अब उनकी यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। बता दें कि उनकी यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच चुकी है ,जिसमें उन्हें पीडीपी और नेका के नेताओं का भी साथ मिल रहा है। अब ऐसी स्थिति में यह देखना होगा कि आगामी चुनाव में राहुल गांधी की यह यात्रा कांग्रेस को सियासी मोर्चे पर कितना फायदा पहुंचा पाती है। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम