newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah: चीन ने जताई अरुणाचल दौरे पर आपत्ति, तो भड़के शाह, दिया ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब, कहा- गया वो जमाना जब..!

Amit Shah: अमित शाह ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत की जमीन हथियाने का जमाना गया। ऐसा कहकर उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी जमीन पर कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता है। सीमावर्ती गांवों को विकसित करने की दिशा में पूरी कार्ययोजना हमने तैयार की है, जिसे अब हम जमीन पर उतारने की दिशा में संकल्पबद्ध हो चुके हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के किबितू गांव पहुंचे। जहां वे कई लोगों से मुखातिब हुए और विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने परोक्ष रूप से चीन को आड़े हाथों लिया। बता दें कि शाह के अरुणाचल दौरे पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा बताया था। जिस पर अब केंद्रीय गृह मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया आई है ।आइए, आगे आपको विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है। बता दें कि अमित शाह ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत की जमीन हथियाने का जमाना गया। ऐसा कहकर उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी जमीन पर कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती गांवों को विकसित करने की दिशा में पूरी कार्ययोजना हमने तैयार की है, जिसे अब हम जमीन पर उतारने की दिशा में संकल्पबद्ध हो चुके हैं। शाह ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीमा की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों और यहां के नागरिकों के प्रति सम्मान का दृष्टिकोण है।

इस बीच शाह ने 1962 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने दिवंगत जवानों की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि किबितू में हुई लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिकों के पास हथियार कम था, लेकिन साहस बहुत था, जिसका उल्लेख टाइम्स मैगजीन ने भी किया था। आज पूरा देश चैन की नींद सो रहा है, तो उसका पूरा श्रेय सैनिकों को जाता है, जो दिन रात सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। इन्हीं लोगों के कारण हमारे सीमा पर कोई भी बुरी नजरें नहीं डाल सकता है।

शाह ने आगे कहा कि वो जमाना गया, जब हमारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया जाता था। आज सूई की नोक जितना भी भूमि का अतिक्रमण नहीं कर सकता है, क्योंकि हमारे जवान सीमा की सुरक्षा में लगे हुए हैं, जिसके लिए वे तारीफ के पात्र हैं। बता दें कि शाह के दौरे से चीन बौखलाया हुआ है। चीन लगातार इन क्षेत्रों पर अपना दावा करता है। इससे पहले चीन की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों की चीनी भाषा में नामों की सूची जारी की गई थी। जिस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। वहीं, इससे पहले चीनी की ओर से एक नक्शा भी जारी किया गया था, जिसमें उसने भारत के कई जगहों को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताया था, जिस पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई थी। ध्यान रहे कि दोनों ही देशों के बीच इस पूरे मुद्दे को लेकर हिंसक विवाद भी देखने को मिला था। बहरहाल, अब यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।