newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election Results 2023: MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में खिला कमल, तेलंगाना में कांग्रेस को मिला बहुमत

Assembly Election Results 2023 : राजस्थान: वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।”

नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के परिणाम आज घोषित किए जा रहे है। वहीं मिजोरम में चुनाव के नतीजे 4 दिसंबर यानी कल आएंगे। राजस्थान-मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस सत्ता छीन ली है। रुझानों में भाजपा को 54, कांग्रेस 36 सीटें मिली है। हालांकि तेलंगाना से कांग्रेस लिए अच्छी खबर आ रही है। रुझानों में राज्य में कांग्रेस 64, बीआरएस 39, भाजपा 8 सीटें मिलते दिख रही है।

Assembly Election Result Updates:

18:05 PM- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “आज आए चुनाव परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मेरी और मेरी पार्टी की तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई। यह PM मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनावी राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की मेहनत का परिणाम है।”

17:05 PM- तीन राज्य में जीत पर भाजपा जेपी नड्डा का रिएक्शन सामने आया है। नड्डा ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जनता का आभार जताया है।

16:40 PM- तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है। यहां देखिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स में क्या लिखा…

16:39 PM- राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने अपनी हार स्वीकार की है।

15:43 PM– राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ की 32 हजार वोटों से करारी हार मिली है।

15:40 PM- राजस्थान की पूर्व सीएम और झालरापाटन से भाजपा उम्मीदवार वसुंधरा राजे 53,193 वोटों के अंतर से जीत गईं, उन्हें कुल 1,38,831 वोट मिले।

15:39 PM- राजस्थान चुनाव 2023- विद्याधर नगर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार दीया कुमारी ने 71,368 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,58,516 वोट मिले।

15:35 PM- चुनाव के नतीजों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, “भाजपा को मुबारकबाद देनी होगी, क्योंकि हम शायद यह उम्मीद नहीं कर रहे थे… उनकी(कांग्रेस) सभी बातें बेबुनियाद साबित हुई…”

13:43 PM– राजस्थान चुनाव 2023: चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभान सिंह आक्या ने चुनाव जीता।

12:33 PM– भाजपा राजस्थान के सह प्रभारी नितिन पटेल ने कहा, “कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को निकालने के लिए राजस्थान की जनता ने बीजेपी को संपूर्ण समर्थन दिया है और मुझे खुशी है कि राजस्थान की जनता, कार्यकार्ताओं ने हमारी सरकार बनाई है अब गुजरात की तरह ही राजस्थान में हमारी सरकार काम करेगी और राजस्थान का विकास होगा…”

12: 21 PM-छत्तीसगढ़: अंबिकापुर से कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे है।

12: 10 AM– मध्य प्रदेश: मंडला जिले की निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे है।

11:46 AM-मध्य प्रदेश चुनाव 2023: छिंदवाड़ा में 4 सीटों पर कांग्रेस आगे, तीन पर भाजपा को बढ़त मिली है

11:34 AM– मध्य प्रदेश चुनाव 2023: बालाघाट में मंत्री गौरी शंकर बिसेन पीछे चल रहे है।

11:32 AM- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भाजपा की प्रचंड विजय हुई है… मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है।”

11:28 AM– छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 46 और कांग्रेस 40 सीट से आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया।

10:50 AM– तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस 53, बीआरएस 31 और बीजेपी 6 सीट से आगे चल रही है।

10:49 AM- चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी 150 और कांग्रेस 61 सीटों से आगे चल रही है।

10: 30 AM- मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा 125-150 सीटें जीतेगी…राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी…”

10:20 AM- तेलंगाना : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, राज्य में कांग्रेस 48 सीट से आगे चल रही है जिसके मद्देनजर पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया एवं मिठाईयां बांटीं।

10:19 AM- राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा “भाजपा इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी…जादूगर का जादू खत्म हो गया है…राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है…मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार बनाएगी…”

10:16 AM- तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस 47, बीआरएस 26 और बीजेपी 3 सीट से आगे चल रही है।

9:52 AM- राजस्थान: झुंझुनूं से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला आगे चल रहे है।

9:50 AM-तेलंगाना चुनाव 2023- रुझानों में कांग्रेस 63, बीआरएस-46, AIMIM-4, भाजपा-5 और एक सीट पर अन्य आगे चल रही है।

9:49 AM- राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “…यह बढ़त बढ़ती रहेगी। हम 135 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…”

9:48 AM-राजस्थान चुनाव 2023- चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा-81 और कांग्रेस-60 सीट से आगे चल रही है।

9:44 AM- मध्य प्रदेश चुनाव 2023- चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 57 और कांग्रेस 17 सीटों से आगे चल रही है।

9:41 AM- राजस्थान चुनाव: इलेक्शन कमीशन के रुझानों के अनुसार, भाजपा-61 और, कांग्रेस-40 सीट से आगे चल रही है।

9:35 AM-झालरापाटन से वसुंधरा राजे 7,025 वोटों से आगे चल रही है।

9:34 AM- कोटा उत्तर से कांग्रेस से शांति धारीवाल पीछे चल रहे है।

9:31 AM- राजस्थान- सरदरापुरा से सीएम अशोक गहलोत 4657 वोटों से आगे चल रहे है।

09:21 AM- छत्तीसगढ़- चित्रकोट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज आगे चल रहे है।

09:15 AM- छत्तीसगढ़ में  भाजपा 32, कांग्रेस 45 और अन्य एक सीट पर आगे चल रही है।

09:15 AM-तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़त दिखाई दे रही है। कांग्रेस 65, बीआरएस 40, AIMIM 7 और भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है।

09:11 AM- राजस्थान में वसुंधरा राजे 5 हजार वोटों से आगे चल रही है

09:03 AM- छत्तीसगढ़ में भाजपा 34, कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है।

09:02 AM- राजस्थान में भाजपा को 90, कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाते दिख रही है।

8:51 AM- मध्य प्रदेश में भाजपा 79, कांग्रेस 70, 2 सीटों पर अन्य आगे

8:50 AM- तेलंगानाः गोशामहल से भाजपा प्रत्याशी टी राजा पीछे चल रहे है।

नतीजों से पहले मुख्यंत्री केसीआर के बेटी BRS MLC के. कविता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नतीजे पहले छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है।

रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलते दिख रही है। कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस के बीच कड़ा मुकाबला-

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी और बीआरएस के बीच टाइट फाइट देखने को दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस को 15 और चंद्रशेखर राव की पार्टी को 11 सीटें मिलते दिख रही है।

शुरुआती रुझानों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में अब तक भाजपा 50 और कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजस्थान में

राजस्थान: वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।”

जयपुर, राजस्थान: विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है…कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह सरकार दोबारा बने। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे…”

मध्य प्रदेश-वोटों की गिनती पर भाजपा नेता अरविंद सिंह भदोरिया ने शिवराज सरकार के दोबारा सत्ता में काबिज होने का दावा किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जनता की कृपा से शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने वाली है। जनता के हितों के साथ अगर कोई खड़े रहे हैं तो वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे…कांग्रेस के दावे खोखले हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को डूबोने का काम किया है।”

मध्य प्रदेश: चुनाव नतीजों से पहले छिंदवाड़ा में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं।

मध्य प्रदेश: उज्जैन के नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।