newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने पहले कैदी से किया झगड़ा, फिर की आत्महत्या की कोशिश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार रात को जेल के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की। वो तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में बंद है।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार रात को जेल के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की। वो तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में बंद है। यहीं उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद जेल के गार्ड ने उसे मौके पर बचा लिया। इसकी जानकारी उसके वकील पुगलेंती ने जानकारी दी।

Nalini Sriharan

नलिनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। नलिनी ने किस तरीके से खुदकुशी की कोशिश की, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। नलिनी के वकील ने अनुसार, पिछले 29 साल से जेल में बंद नलिनी के साथ पहली बार ऐसा हुआ है जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की हो।

rajiv gandhi

वकील ने बताया कि उसका जेल में कथित तौर पर एक कैदी से झगड़ा हुआ था। जिस साथी कैदी के साथ नलिनी का झगड़ा हुआ था वो भी उम्र कैद की सजा के लिए जेल में बंद है। उस कैदी ने जेलर से झगड़े की शिकायत की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

Nalini Sriharan

वकील ने बताया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा नहीं किया इसलिए इसकी असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल के अंदर बंद है। उसने अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील ने बताया कि अदालत में मुरुगन की मांग को उठाया जाएगा।