
नई दिल्ली। नार्थ ईस्ट राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड के चुनावी नतीजे सामने आ रहे है। नतीजों से लगभग तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है जहां भाजपा गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा गठबंधन का दबदबा दिखा रहा है। जबकि दलों को जोरदार झटका लग रहा है। भाजपा के सामने लेफ्ट, कांग्रेस समेत अन्य दल मात खाते दिखाई दे रही है। पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे सामने आया है। TV9 भारतवर्ष-POLSTRAT ने मिलकर पीएम मोदी कामकाज से लेकर तमाम मुद्दों पर सर्वे किया है। जिसमें लोगों से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या राय है और साथ ही ये जानने की कोशिश की गई है कि भाजपा के लिए क्या बड़े मुद्दे हो सकते है?
इस सर्वे में लोगों से प्रश्न किया गया कि साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी के लिए कौन मुद्दा गेम चेंजर साबित हो सकता है? जिसमें लोगों ने चौंका देने वाले मुद्दा बताया है। सर्वे के अनुसार राम मंदिर का मुद्दा भाजपा के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित होते दिखाई दे रहा है। लोगों ने माना है कि राम मंदिर का मुद्दा 21 फीसदी भाजपा के लिए गेम चेंजर के तौर पर साबित होगा। इसके अलावा सर्वे में दूसरा मुद्दा हिंदुत्व जिसे करीब 24 फीसदी वोट दिए है। वहीं कॉमन सिविल कोड को 17.9 प्रतिशत वोट दिए है।
2024 में बीजेपी के लिए गेमचेंजर मुद्दा क्या ?#AssemblyElectionResults2023 | #CountingUpdates | #ResultswithTV9 | @sumairakh pic.twitter.com/VSo7nQPuE8
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) March 2, 2023
बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने पहले से ही कमर कस चुकी है। भाजपा के दिग्गज नेता जनता को रिझाने के लिए अक्सर कई चुनावी रैलियों में राम मंदिर का मसला उठाते है। इतना ही नहीं खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में चुनावी रैली में विपक्ष को निशाने पर लेते हुए बताया था कि राम मंदिर कब बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया था कि एक जनवरी 2024 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर कब बनकर तैयार होगा। इसकी जानकारी दे चुके है।
TV9 भारतवर्ष-POLSTRAT ने पीएम मोदी के कामकाज को लेकर भी सर्वे किया है जिसमें 72 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से खुश है। पीएम मोदी के कामकाज से 23.5 फीसदी लोगों ने नाखुशी जाहिर की है।
#WATCH | Congress hindered the construction of Ram Temple in courts…After the SC verdict came, Modiji began the construction of the temple…Ram Temple will be ready on 1st January 2024: Union Home minister Amit Shah in Tripura pic.twitter.com/d7lZ8eegwS
— ANI (@ANI) January 5, 2023
PM मोदी के नेतृ्त्व में नए भारत में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता… दिसंबर 2023 में आयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा, ये भारत का राष्ट्र मंदिर है जहां समाज के हर तबके को सम्मान दिया जाएगा: निषाद पार्टी की 10वीं संकल्प दिवस रैली में UP CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/mqV3fakAO6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023