Survey On MP Elections: मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या कांग्रेस की आएगी सरकार?, सर्वे से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Survey On MP Elections: सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। सी वोटर सर्वे के मुताबिक, राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 106-118 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को 108-120 सीटें मिल सकती है। 

Avatar Written by: June 27, 2023 7:40 pm
Madhya Pradesh

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनाव होने में अब कुछ महीने ही बाकी है। लेकिन राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच अभी से जुबानी हमला तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एमपी चुनाव को लेकर बिगुल फूंक दिया है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश से एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लेकर विपक्ष को दो टूक जवाब दिया। उन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूसीसी को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा एक घर में दो कानून कैसे चल सकता है। इन्हीं सब राजनीति गहमागहमी के बीच एबीपी न्यूज ने सी वोटर सर्वे के साथ मिलकर मध्य प्रदेश का ओपिनियन पोल किया है।

Shivraj and Kamal nath

इस पोल में ये जानने की कोशिश की गई है कि आखिर मध्य प्रदेश की जनता किसको राज्य की चाबी सौंपेगी। क्या भाजपा को मिलेगी राज्य की कमान या फिर कांग्रेस को मिलेगा मौका? इस सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। सी वोटर सर्वे के मुताबिक, राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 106-118 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को 108-120 सीटें मिल सकती है।

BJP Congress

सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपा और कांग्रेस में से किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।खास बात ये भी है कि राज्य की सत्ता की चाबी बीएसपी और अन्य के हाथ में हो सकती है। सर्वे के अनुसार बीएसपी को 0-4 सीट और अन्य के खाते में 0-4 सीट आने की उम्मीद है।

वोटर की शेयर की बात करें तो मध्य प्रदेश में भाजपा का 44 प्रतिशत वोट रह सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को भी 44 फीसद वोट शेयर मिलते दिखाई दे रहा है। इसके अलावा बीएसपी 2% और अन्य को 10 फीसदी वोट प्रतिशत मिल सकता है।