newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Attacks Rahul Gandhi: नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गरीब किसान का खेत कांग्रेस के लिए फोटो सेशन का मैदान

मोदी ने बीते कुछ समय में राहुल गांधी के तमाम प्रचार को निशाने पर लिया है। राहुल बीते ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाकर सिर पर कुली की तरह ट्रॉली बैग भी उठाया था। राहुल दिल्ली में एक मोटर मैकेनिक के यहां गए थे। एक खेत जाकर वहां धान रोपा था। एक ट्रक ड्राइवर के साथ यात्रा भी की थी।

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया। मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनको गरीबों से फायदा उठाने की कोशिश करने वाला नेता करार दिया। बीजेपी के ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी पुराने ढर्रे और मानसिकता पर चल रही है। अतीत में भी यही किया और आज भी वही कर रहे हैं। सुनिए, किस तरह मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक कंपनी है और उसने अर्बन नक्सल को अपना ठेका दे रखा है। मोदी ने अपनी सरकार के काम गिनाए और कांग्रेस पर चुन-चुनकर हमले किए। उन्होंने मध्यप्रदेश की बदहाली के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दरअसल, मोदी ने बीते कुछ समय में राहुल गांधी के तमाम प्रचार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी बीते दिनों दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के बीच दिखे थे। राहुल गांधी ने सिर पर कुली की तरह ट्रॉली बैग भी उठाया था। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली में एक मोटर मैकेनिक के यहां गए थे और वहां उससे बातचीत की थी। फिर एक बाइक ठीक करने में भी मैकेनिक का हाथ बंटाया था।

rahul gandhi

राहुल गांधी इससे पहले एक खेत में भी सुबह पहुंच गए थे। वहां उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की थी। एक ट्रक ड्राइवर के साथ भी राहुल गांधी ने यात्रा की थी। खास बात ये कि राहुल गांधी के इन सभी कार्यक्रमों में कैमरा और माइक थे। बीजेपी ने पहले ही राहुल गांधी के इस तरह प्रचार करने पर तंज कसा था। आज मोदी ने भी राहुल को इसी मसले पर भोपाल में घेरा।