नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा-आफताब जैसी एक और खौफनाक घटना का खुलासा हुआ है जिसमें युवक की हत्या कर उसके अंगों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकने का मामला सामने आया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जो हटाने वाली हैं। मामला जून का है। पहले पुलिस को लगा था कि दिल्ली के पांडव नगर में मिले मानव अंगों का लिंक श्रद्धा और आफताब के केस से होगा लेकिन ये मामला अलग ही निकला। पुलिस ने पांडव नगर में मिले मानव अंगों के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया और मामले में महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Pandav Nagar murder | Delhi: Visuals of the residence of the accused where they kept the chopped-off body pieces of the victim in the refrigerator. https://t.co/qRSsepJPzq pic.twitter.com/UVNalvLdT9
— ANI (@ANI) November 28, 2022
पुलिस ने सुलझा ली पांडव नगर की मर्डर मिस्ट्री
सामने आई जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अंजन दास है जिसकी हत्या उसकी की पत्नी ने की हैं। हत्या कर, शव के टुकड़े कर उनको फ्रिज में रख गया और कुछ -कुछ दिनों के अंतराल में उन्हें ठिकाने लगाने का काम किया गया। पहले पत्नी पूनम और दीपक(बेटा) ने मिलकर अंजन दास को नींद की गोलियां खिलाई और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पूनम और अंजन के रिश्ते में लड़ाई बढ़ गई थी। आए दिन रोज क्लेश होता था। इसके अलावा अवैध संबंधों की बात भी सामने आई हैं। आरोपी महिला अपने बेटे के साथ रह रही थी।
A woman along with her son arrested by Crime Branch in Delhi’s Pandav Nagar for murdering her husband. They chopped off body in several pieces,kept in refrigerator & used to dispose of pieces in nearby ground: Delhi Police Crime Branch
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/QD3o5RwF8X
— ANI (@ANI) November 28, 2022
पुलिस ने फ्रिज किया बरामद
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फ्रिज को भी बरामद कर लिया है और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए शवों की फॉरेंसिक जांच कराई, जिसमें सामने आया कि अंग किसी पुरुष के हैं। पुलिस अंजन के सिर को नहीं ढूंढ पाई है। सीसीटीवी फुटेज में महिला और एक शख्स को मैदान में कुछ फेंकते हुए देखा गया। वारदात में बेटे का नाम भी आया है।