newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhattisgarh: नक्सली हमले में घायल साथी की जान बचाने के लिए सरदार बलराज ने पगड़ी उतारकर जो किया, हो रही तारीफ

Chhattisgarh Naxal Attack: दरअसल सरदार बलराज सिंह ने नक्सली हमले के दौरान अपनी साथी की जान बचाने के लिए पगड़ी उतार दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पूरा देश उनकी जमकर प्रशंसा कर रहा है।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में हुए नक्सलियों के हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई जवान भी घायल हो गए। इस बीच बीजापुर में हुए नक्सली हमले के दौरान सरदार बलराज सिंह ने ऐसा कुछ किया है जिसके बाद उनकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल सरदार बलराज सिंह ने नक्सली हमले के दौरान अपनी साथी की जान बचाने के लिए पगड़ी उतार दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पूरा देश उनकी जमकर प्रशंसा कर रहा है। माना जाता है कि परिस्थितियां कैसे भी हो लेकिन सरदार अपनी पगड़ी नहीं उतारते, मगर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले के दौरान सरदार बलराज सिंह ने पगड़ी उतार कर मानवता की एक ऐसी मिशाल पेश की है।

Naxal Attack

वहीं सीनियर IPS अधिकारी आरके विज ने बलराज सिंह की बहादुरी पर उनको सम्मानित किया है। आरके विज ने मंगलवार को उस अस्पताल पहुंचे, जहां बलराज सिंह भर्ती हैं। विज ने यहां बलराज को नई पगड़ी भेंट की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर भी शेयर की है।

वहीं बलराज सिंह की इस बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे है। और उन्हें सैल्यूट कर रहे है।

बता दें कि कोबरा कमांडो सिपाही बलराज सिंह ने नक्सली हमले के दौरान देखा की उनके साथी अधिकारी एसआई अभिषेक पाण्डे को नक्सलियों द्वारा यूबीएलजी (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉचंर) से दागी गई गोली उनके पैर के आर-पार हो गई है और फस्ट एड की टीम डीआरजी के जवानों का उपचार कर रही है। बलराज सिंह ने एसआई के मदद के लिए कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। तेज रफ्तार से बहते खून के साथ ही अभिषेक पाण्डे दर्द से कराह रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे थे। तभी साथी अधिकारी की जान बचाने के लिए जब सरदार बलराज को कुछ नहीं मिला तो बलराज सिंह ने अपनी पगड़ी उतार दी थी।