newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा नेता तरुण चुघ ने शाहीन बाग को बताया शैतान बाग, ISIS से की तुलना

तरुण चुघ ने कहा है कि वह दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह राजधानी में ISIS जैसा टेरर मॉड्यूल चलाने की इजाजत हरगिज नहीं देंगे, जहां महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा हो।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग पर महिलाओं के चल रहे प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है और उसके नेताओं की ओर से लगातार विवादित बयान दिए जा रहे हैं। इस फेहरिस्त में कई बड़े नेताओं का नाम दर्ज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा सहित कई नेता भड़काऊ बयान दे चुके हैं।

Shaheen bagh

अब इस लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के सह-प्रभारी तरुण चुघ का नाम भी दर्ज हो गया है। तरुण चुघ ने कहा है कि वह दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह राजधानी में ISIS जैसा टेरर मॉड्यूल चलाने की इजाजत हरगिज नहीं देंगे, जहां महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा हो।

BJP Leader tarun chugh

तरुण चुघ ने ट्वीट किया है, ‘हम दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे और उन्हें मंजूरी नहीं देंगे कि यहां पर ISIS जैसा टेरर मॉड्यूल चलाएं, जिसमें महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा हो। वो लोग मुख्य सड़क बाधित करके दिल्ली की जनता के मन में डर कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। (हम दिल्ली को जलने नहीं देंगे)।#ShaheenBaghKaSach’

आपको बता दें कि शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।