newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: गृहमंत्री अमित शाह की सभा में लगे जय श्री राम के नारे, टोपी वाले शख्स की हरकत ने सबको चौंकाया

UP Election 2022: वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे तो एक मुस्लिम युवक ने गृहमंत्री की बातों को सुनते हुए भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाने लगता है। अब सोशल मीडिया मुस्लिम युवक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों इस वीडियो खूब पसंद कर रहे है और बहुत चर्चा बटोर रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी सियासी दल चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा सत्ता में दोबारा काबिज होने के लिए लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जनता के बीच पहुंचे रहे हैं और जनता को लुभाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। अगामी चुनाव को देखते  गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी सरकार उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्षियों को जमकर लताड़ लगाई। इसी बीच अमित शाह की रैली का एक वी‍डियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Akhilesh yadav amit shah

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे तो एक मुस्लिम युवक ने गृहमंत्री की बातों को सुनते हुए भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाने लगता है। अब सोशल मीडिया मुस्लिम युवक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों इस वीडियो खूब पसंद कर रहे है और बहुत चर्चा बटोर रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया-