newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Home Remedies in Hindi: शरीर के इस हिस्से पर लगाएं शहद, रूखी स्किन, कील-मुहासें सब होंगे दूर

Home Remedies in English: आज हम आपको नाभि में एक बूंद शहद लगाने के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे। नाभि में लगाया गया एक बूंद शहद आपकी एक नहीं बल्कि कई परेशानियां झट से दूर कर देता है। तो चलिए जानते हैं क्या है शहद लगाने के फायदे…

नई दिल्ली। शहद का इस्तेमाल लोग खाने के लिए करते हैं। कोई ड्रिंक बनानी हो या ब्रेड के साथ लोग शहद को तरह-तरह से इस्तेमाल करते हैं। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है। शहद हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं त्वचा से रूखापन दूर करना हो, कील मुहांसों की समस्या हो तो शहद इन्हें ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है। जी हां, आज हम आपको नाभि में एक बूंद शहद लगाने के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे। नाभि में लगाया गया एक बूंद शहद आपकी एक नहीं बल्कि कई परेशानियां झट से दूर कर देता है। तो चलिए जानते हैं क्या है शहद लगाने के फायदे…

honey

ये हैं नाभि पर शहद लगाने के फायदे

1. जिन लोगों की स्किन काफी ड्राई यानी रूखी-सूखी हो वो लोग अपनी नाभि में शहद जरूर लगाएं। इससे उन्हें आराम जरूर मिलेगा।

2. जो लोग चेहरे पर मुहांसों की समस्या से परेशान हैं वो भी नाभि पर शहद लगाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

3. जिन लोगों को पेट में दर्द है वो अदरक के रस के साथ शहद को मिलाकर इसे अपनी नाभि पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलता है।

honey...

4. जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं उन्हें दो से तीन बूंद शहद नाभि पर लगाने से इस समस्या से राहत मिलती है।

5. शरीर के इंफेक्शन को दूर करने में भी शहद काफी फायदेमंद है। शहद में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि गंदगी को दूर करने में सहायक है। ऐसे में आप नाभि पर एक बूंद शहद जरूर लगाएं।