Christian Baby Boy names starting with F: “फ” से शुरू होने वाले ईसाई लड़कों के नाम और उनके अर्थ

Christian Baby Boy names starting with F: बच्चे का नाम रखने से पहले इसपर माता-पिता खूब विचार करते हैं। कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए बुरा नाम नहीं चुनता। वो तो अपने बच्चे के लिए ऐसे नामों को चुनते हैं जो कि सुनने में अच्छे लगे। जिनका उनके धर्म से संबंध हो और उस नाम का अर्थ भी कुछ खास हो।

रितिका आर्या Written by: October 7, 2022 4:24 pm

नई दिल्ली। हर धर्मों में बच्चे के नामकरण की अपनी एक अलग परंपरा होती है। बच्चे का नाम रखने से पहले इसपर माता-पिता खूब विचार करते हैं। कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए बुरा नाम नहीं चुनता। वो तो अपने बच्चे के लिए ऐसे नामों को चुनते हैं जो कि सुनने में अच्छे लगे। जिनका उनके धर्म से संबंध हो और उस नाम का अर्थ भी कुछ खास हो। अगर आप ईसाई धर्म से हैं और आप अपने बच्चे का नाम अंग्रेजी के F और हिन्दी के “फ” से रखना चाहते हैं तो आपके लिए हम ऐसे नामों की सूची (Christian Baby Boy names starting with F) लेकर आए हैं। हम आपको इस खबर में फ से शुरु होने वाले नाम तो बताएंगे ही साथ ही ये भी बताएंगे कि उस नाम का अर्थ क्या है।

बात अंग्रेजी के F और हिन्दी के फ से शुरू होने वाले लड़कों की करें तो इन लोगों पर शुक्र की कृपा रहती है। ये काफी रोमांटिक होने के साथ ही जीवन में सफल रहते हैं। इन्हें अपने काम और नीजी जीवन में संतुलन बनाना अच्छे से आता है। हर तरह की परेशानी दुख को पीछे छोड़ ये जिंदगी का मजा उठाते हैं।

Christian Baby Boy names starting with F: “फ” से शुरू होने वाले ईसाई लड़कों के नाम और उनके अर्थ

नाम                            

फेलिक्स

अर्थ- एक भाग्यशाली व्यक्ति

फाइवेल

अर्थ- जो भगवान का समर्थन करता है

फर्गस

अर्थ- जिस व्यक्ति का पास बड़ी ताकत हो

फिल्बर्ट

अर्थ- उज्ज्वल, शानदार

फेलेक्स

अर्थ- जो बहुत भाग्यशाली और खुश हो

फ्रेंकलिन

अर्थ- जमींदार

फ्रेडरिक

अर्थ- एक बहुत ही शांत शासक

https://www.youtube.com/watch?v=hi-oVDujbQ4