
नई दिल्ली। एक सेहतमंद शरीर के जितना खाने की जरूरत है उतना ही जरूरी है पानी। पानी का इस्तेमाल हमारे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाता है। डॉक्टर्स भी दिन में कम 8 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं लेकिन कई बार कुछ लोग पानी पीने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे वो बीमार भी पढ़ जाते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, 85 फीसदी बीमारियां गंदा पानी पीने से होती है। गंदा पानी पीने से कई ऐसी बीमारियां हो सकती है जो कि मनुष्य के जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। चलिए आइये जानते हैं गंदा पानी से होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में…
उल्टी- गंदा पानी दिखने में भले ही साफ लगे लेकिन उसमें मौजूद कण शरीर में जाते ही अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। इन कणों का हमारे शरीर में जाते ही मन खराब होने लगता है। कई बार गंदा पानी पीने के बाद उल्टी आने की भी समस्या होने लगती है।
दस्त- जैसा गंदा और खराब खाना हमारे शरीर में जाते ही हमारी पाचन क्रिया को खराब कर देता है। ठीक उसी तरह जब हम गंदा पानी पीने से हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। गंदा पानी पीने से पाचन क्रिया में बाधा आती है और दस्त की समस्या होने लगती है। तो ऐसे में जितना हो सके पानी को उबालकर पीएं।
पेट दर्द- खराब खाना ही नहीं गंदा पानी भी पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या को बढ़ाता है। गंदे पानी में मौजूद कण सीधे हमारे शरीर के गुड बैक्टीरिया पर हमला करते हैं जिससे खराब बैक्टीरिया पेट में अपनी जगह बना लेते हैं और पेट में दर्द की समस्या होने लगती है।
डिहाइड्रेशन- साफ पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है लेकिन अगर हम गंदा पानी पीते हैं तो इससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। गंदा पानी पीने के बाद गला बार-बार सूखने की समस्या, चक्कर और बेहोशी की दिक्कत भी होने लगती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।