Health Tips: भूलकर भी रात में न करें इस दाल का सेवन, कब्ज से लेकर किडनी स्टोन तक हो जाएगी ये बीमारी

Health Tips: उड़द दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे सभी तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा और गलत समय पर इसे खाया जाए तो ये हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है।

रितिका आर्या Written by: June 3, 2022 2:35 pm
urad ki daal

नई दिल्ली। खाना हमारे शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूरी है ये तो सभी जानते हैं लेकिन खाना खाने का भी अपना एक समय होता है। कई चीजें ऐसी भी होती है जो हमारे शरीर के लिए तो काफी फायदेमंद होती है लेकिन अगर इनका गलत समय पर सेवन करें तो ये हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है उड़द की दाल, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। उड़द दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे सभी तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा और गलत समय पर इसे खाया जाए तो ये हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है। अगर आप इस दाल का सेवन रात के समय करते हैं तो आपको एक नहीं बल्कि कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

urad ki daal..

कब्ज- उड़द एक ऐसी दाल है जिसे पचने में थोड़ी समय लगता है। ऐसे में इस दाल का ज्यादा इस्तेमाल न करने की सलाह नहीं दी जाती। खासकर अगर आप रात में इस दाल का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में जितना हो सके रात को इस दाल का सेवन करने से बचें।

health tips

गैस- बहुत से लोगों को काली छिलके वाली उड़द की दाल पसंद होती है और वो रात के समय भी इसका सेवन करते हैं। रात के समय ये दाल अगर खाई जाए तो इससे गैस की समस्या हो सकती है। आपको इस दाल का सेवन दोपहर के समय में करना चाहिए।

urad ki daal...

किडनी स्टोन- काली उड़द दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने पर आपको किडनी से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ये अगर किडनी में जमा हो जाए तो स्टोन का रूप लेने लगती है ऐसे में कोशिश करें कि रात के समय भूलकर भी काली छिलके की उड़द दाल न खाएं।