newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Valentine’s Day Visit Places: वैलेंटाइन पर दिल्ली की इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ करें एन्जॉय

Valentine’s Day Visit Places: अब अगर इस वैलेंटाइन आप भी अपने चाहने वालों के साथ कहीं घूमना चाहते है तो दिल्ली की इन जगहों पर आप जाकर अपना वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट कर सकते है। आइए हम आपको दिल्ली की उन रोमांटिक जगहों के बारें में बताते है-

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपनी पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने का प्लान कर रहे है तो आप उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते है। आप अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी को ले जाकर शॉपिंग भी करवा सकते है। इसके लिए कई मॉल है, जहां आप उन्हें ले जाकर उन्हें कुछ बढ़िया सा तोहफा देकर उन्हें अपने प्यार का इजहार कर सकते है। अब अगर इस वैलेंटाइन आप भी अपने चाहने वालों के साथ कहीं घूमना चाहते है तो दिल्ली की इन जगहों पर आप जाकर अपना वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट कर सकते है। आइए हम आपको दिल्ली की उन रोमांटिक जगहों के बारें में बताते है-

कनॉट प्लेस

दिल्ली का सीपी कपल्स के लिए सबसे अच्छी जगह है यहां आपको कई कपल्स देखने को मिल जाएंगे। कनॉट प्लेस में कई जगह ऐसी है जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूम सकते है और उनके साथ एन्जॉय कर सकते है।

पुराना किला

दिल्ली का पुराना किला कपल्स की सबसे फेवरेट जगह मानी गई है वहां जाकर आप कई चीजें खा सकते है साथ ही आप वहां अपने पार्टनर के साथ जाए जिससे आपको उस जगह जाकर काफी सुकून महसूस होगा।

दिल्ली हाट

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन पर लेकर जा रहे है तो आप दिल्ली हाट घूमने जाए ये जगह आपके लिए सबसे अच्छी जगह होगी। यहां लड़कियों के लिए काफी चीजें मिल जाएंगी जो हाथों से बनी होती है और आपकी गर्लफ्रेंड को यह जगह काफी पसंद भी आएगी।

जैपनीज पार्क

फूलों से भरे इस जैपनीज पार्क में आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम सकते है। यहां आपकी और आपके पार्टनर की काफी खूबसूरत तस्वीरें आ सकती है। यहां आप पिकनीक के लिए भी जा सकते है।