newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Holi 2022: होली पर कुछ इस अंदाज में करे अपनों को विश, करीबियों को होगा पास होने का एहसास

Happy Holi 2022: 17 मार्च के दिन होलिका दहन मनाया जाएगा। 18 मार्च के दिन रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। देशभर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। इस दिन पुराने गिले-शिकवे खत्म कर प्यार और स्नेह के साथ एक-दूसरे को गले लगाया जाता है।

नई दिल्ली। होली खुशियों के साथ साथ रंगों का त्यौहार भी हैं, यह ऐसा त्यौहार है जो देश के हर हिस्से में मनाया जाता हैं। देश के कई कोनों में जैसे मथुरा वृन्दावन बालाजी, मेहंदीपुर,बनारस ऐसी कुछ जगह हैं जहाँ पर होली का उत्साह बड़े स्तर पर देखने मिलता हैं। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। 17 मार्च के दिन होलिका दहन मनाया जाएगा। 18 मार्च के दिन रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। देशभर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। इस दिन पुराने गिले-शिकवे खत्म कर प्यार और स्नेह के साथ एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। आप भी इस होली खुलकर मस्ती के रंग में आपनो के साथ जश्न मनाएं और जो इस समय आप से दूर है उन्हें भी पास होने का एहसास कराएं और होली के इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजें। तो आज हम आपके लिए कुछ मेसेज लेकर आये है जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

holi 4

पूनम का चाँद रंगों की डोली,
चाँद से उस की चांदनी बोली,
खुशियों से भर दे सबकी झोली,
मुबारक हो आप सब को खुशियों से भरी “होली”
हैप्पी होली!

रंगों के त्यौहार में सभी की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,
यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार,
होली मुबारक हो मेरे यार|

holi 3

“लाल” रंग आप के गालो के लिए
“काला” रंग आप के बालो के लिए
“नीला” रंग आप के आँखों के लिए
“पिला” रंग आप के हाथो के लिए
“गुलाबी” रंग आप के सपनो के लिए
“सफ़ेद” रंग आप के मन के लिए
“हरा” रंग आप के जीवन के लिए
होली के इन सात रंगों के साथ
आपकी जिंदगी रंगीन हो …
इसी विश के साथ..
“हैप्पी होली”

holi 2

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!

न जुबान से, न निगाहों से, न दिमाग से,
न रंगों से, न ग्रीटिंग से, न गिफ्ट्स से,
आपको होली मुबारक हो,
डायरेक्ट दिल से।

holi6

हर रंग आप पे बरसे,
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे;
रंग दे आपको सब इतना,
की आप रंग छुड़ाने को तरसे
वेरी हैप्पी एंड कलरफुल होली!

फ़ालगुन का महीना, वो मस्ती के गीत;
रंगों का मेल, वो नटखट सा खेल;
दिल से निकलती है ये प्यारी सी बोली;
मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली