newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Glowing Skin Tips: चेहरे पर लाना है ग्लो?, तो सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं ये 3 चीजें

Glowing Skin Tips: चमकती-दमकती त्वचा पाना इतना मुश्किल नहीं है आप घर में मौजूद चीजों से ही सस्ते में निखरी त्वचा पा सकते हैं। आपको इसके लिए बस रात में सोने से पहले बस कुछ उपाय करने हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय और कैसे आप पा सकते हैं निखरी-ग्लोइंग स्किन…

नई दिल्ली। लड़के हो या लड़की…हर कोई चमकता दमकता चेहरा पाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर हमेशा रौनक बनी रहे। इसके लिए लड़कियां पार्लर जाती है, तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। हालांकि इसके बावजूद उनके चेहरे पर कोई रौनक तो नहीं आती लेकिन दाने (पिंपल) और एलर्जी जरूर हो जाती है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका चेहरा गोलिंग लगे और चेहरे पर किसी तरह का दाग धब्बा न रहे तो आपको कुछ घरेलु उपाय जरूर करने चाहिए। जी हां, चमकती-दमकती त्वचा पाना इतना मुश्किल नहीं है आप घर में मौजूद चीजों से ही सस्ते में निखरी त्वचा पा सकते हैं। आपको इसके लिए बस रात में सोने से पहले बस कुछ उपाय करने हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय और कैसे आप पा सकते हैं निखरी-ग्लोइंग स्किन…

Glowing Skin Tips

इन 3 चीजों से चेहरे पर लाएं रौनक

एलोवेरा जेल

अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर चांद से चमक बनी रहे हैं तो आपको रात में सोने से पहले एलोवेरा को विटामिन ई के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। विटामिन ई में पाए जाना वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों के अलावा दूसरी चीजों से भी बचाता है। अगर आप रात को सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल को एलोवेरा के साथ मिलाकर चेहरे पर मसाज करते हुए लगाते हैं तो इससे स्किन मॉइस्चराइजर हो जाती है। इसे लगाने के कुछ समय बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आपको कुछ समय इसे इस्तेमाल करने के बाद ही फर्क दिखने लगेगा।

Glowing Skin Tips

नींबू का रस

घर में नींबू आसानी से मिल जाता है। ये एक तरह से त्वचा में एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। विटामिन ई और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए रहने दें और फिर धो लें। इससे आपका चेहरा सुंदर और ग्लोइंग हो जाएगा।

Glowing Skin Tips

शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन में मौजूद मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही ये स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है। इसे विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाकर लगाया जाए तो इससे चेहरे की रूखापन दूर होती है और झुर्रियां भी कम होने लगती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।