newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yoga Asanas for Weight Loss: चाहिए शिल्पा शेट्टी जैसा फिगर तो करें ये 5 योगासन, तेजी से कम होगा वजन

Yoga Asanas for Weight Loss: एक स्वस्थ शरीर के लिए खाना जितना जरूरी होता है योग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। योग करने से हमारे शरीर में एक नहीं बल्कि कई तरह के सकारत्मक (अच्छे) असर देखने को मिलते है। शरीर के स्वास्थय के साथ ही योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

नई दिल्ली। कुछ दिनों बाद ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस दिन जगहों-जगहों पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। योग एक ऐसी खास और अनोखी धरोहर है जो कि भारत ने दुनिया को दी है। एक स्वस्थ शरीर के लिए खाना जितना जरूरी होता है योग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। योग करने से हमारे शरीर में एक नहीं बल्कि कई तरह के सकारत्मक (अच्छे) असर देखने को मिलते है। शरीर के स्वास्थय के साथ ही योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे समय में जब देश में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार हो रहा है। इसमें योग हमें काफी फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में ऐसे योगासनों के बारें में बताएंगे जिसे रोजाना करने से आपका वजन आसानी से कम होगा। तो चलिए जानते हैं इन योगासनों के बारे में…

Chaturanga Dandasana

वजन कम करने के लिए करें ये 5 योगासन (Yoga Asanas for Weight Loss)

चतुरंग दंडासन (Chaturanga Dandasana/ Plank Pose)- ये एक ऐसा योगासन है जिससे आपका पेट मजबूत होता है। ये देखने में काफी आसान लगता है लेकिन इसके फायदे उतने ही ज्यादा हैं। जब आप इस मुद्रा में होते हैं तो आपको आपकी पेट की मांसपेशियों में खिचाव महसूस होता है। रोजाना इस योगासन को करने से आपके पेट की चर्बी कुछ ही समय बाद गायब हो जाती है।

Virabhadrasana

वीरभद्रासन (Virabhadrasana/ Warrior Pose)- ये योगासन आपकी जांघों और कंधों को टोन करने के लिए काफी फायदेमंद रहता है। वीरभद्रासन योग करने के कुछ ही मिनटों के बाद आपको टाइट क्वाड देखने को मिलता है। ये योगासन आपके पीठ के साथ ही  पैरों और बाहों को टोन करने के साथ आपके बैलेंस को बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आपका पेट बाहर है तो भी ये योगासन आपके लिए फायदेमंद रहता है।

Trikonasana

त्रिकोणासन (Trikonasana/Triangle pose)- जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है उन्हें त्रिकोणासन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा पेट और कमर में जमा चर्बी को कम करने में भी ये योग काफी फायदा पहुंचाता है। ये योगासन पूरे शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

adho mukha svanasana

अधो मुख श्वानासन (Adho Mukha Svanasana/ Downward Dog pose)- इस योगासन से आपके पेट की निचली मांसपेशियां मजबूत होती है साथ ही ये आसान आपकी रीढ़ की हड्डी को भी सहारा देने का काम करता है। ये आसन आपकी मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायता करता है। इससे एकाग्रता और ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है।

Sarvangasana

सर्वांगासन (Sarvangasana/ Shoulder Stand Pose)- सर्वांगासन ऐसा योगासन है जिससे पाचन में सुधार आता है साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है। इस योगासन से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ ही थायराइड के लेवल को भी संतुलित किया जा सकता है। इस आसान से आपके पेट की मांसपेशियों और पैरों को मजबूती मिलती है साथ ही श्वसन प्रणाली में सुधार आता है।