newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gandhi Jayanti 2022: गांधी जी के ये विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी

Gandhi Jayanti 2022: आज बापू के जन्मदिन पर हमें उनके विचारों को जानना और उन्हें जीवन में उतारने की कोशिश अवश्य करनी चाहिए। हम यहां आपके साथ गांधी जी के कुछ विचारों को साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने दूसरों के साथ शेयर कर उन्हें प्रेरित कर सकते हैं,

नई दिल्ली। समस्त भारतवर्ष प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाता है। 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरंबदर में जन्में महात्मा गांधी की इस साल 153वीं जयंती है। गांधी जी की गिनती देश के उन महान लोगों में होती है जो जीवन में कई सबक पढ़ाते हैं। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। आज बापू के जन्मदिन पर हमें उनके विचारों को जानना और उन्हें जीवन में उतारने की कोशिश अवश्य करनी चाहिए। हम यहां आपके साथ गांधी जी के कुछ विचारों को साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने दूसरों के साथ शेयर कर उन्हें प्रेरित कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो महान बातें…

1.विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।

2. डर शरीर की बीमारी नहीं, आत्मा को मारता है।

3.ऐसे जियो जैसे कि आपको कल मरना है, और ऐसे सीखो जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।

4.आप प्रत्येक दिन अपने भविष्य की तैयारी करते हैं।

5. किसी भी काम को या तो प्रेम से करें या उसे कभी करें ही नहीं।

6.यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।

7. जिंदगी का हर दिन ऐसे जीना चाहिए जैसे कि यह तुम्हारे जीवन का आखिरी दिन होने वाला है।

8.भूल करना पाप तो है ही, परन्तु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है।

9. जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर होता है।

10. बुद्धिमान लोग काम करने से पहले सोचते हैं और मूर्ख लोग काम करने के बाद।

11. अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है, जो धरातल की सतह को चमकदार और साफ कर देती है।

12.दुनिया हर किसी की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है, लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।

13.पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे।

14.जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेंगे, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली है।

15.एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं।