
नई दिल्ली। पुदीने (Spearmint) का इस्तेमाल आमतौर पर हर घरों में किया जाता है। गन्ने के जूस में इसे मिलाना हो या फिर चटनी बनानी हो, पुदीना हर कोई पसंद करता है लेकिन क्या आपने कभी पुदीने की चाय पी है। अगर नहीं, तो ये खबर आपके लिए ही है। पुदीने का अभी तक हम चटनी के तौर पर ही सेवन करते रहे हैं लेकिन इसकी चाय स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। पुदीने के इस्तेमाल से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी समस्याओं में भी पुदीना फायदेमंद होता है। वहीं, अगर आप इसकी चाय बनाकर पीते हैं तो आपको एक नहीं बल्कि 3 रोगों में फायदा मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या हैं पुदीने की चाय (Spearmint Tea) के फायदे…
ये हैं पुदीने की चाय के फायदे (Spearmint Tea Health Benefits)
- अगर आप पुदीने की चाय का सेवन करते हैं तो आपका हार्मोनल संतुलित रहता है। पुदीने की चाय शरीर में टेस्टोस्टेरोन जैसे मेल हार्मोन को कम करता है साथ ही ये पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, सिस्टिक एक्ने के इलाज में भी फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं के पीरियड्स सही समय पर नहीं होते तो वो भी इसका सेवन कर सकती हैं।
- शायद ही आप ये जानते होंगे कि पुदीने के इस्तेमाल से याददाश्त भी बेहतर होती है। इसमें स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स, दिमाग को तेज करने में सहायता करता है। इसके अलावा मूड भी एक्टिव और अच्छा रहता है।
- जिन लोगों को चमकती दमकती स्किन चाहिए उन लोगों के लिए भी पुदीने की चाय वरदान है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं ऐसे में अगर आप इसकी चाय का सेवन करते हैं तो आपको सनबर्न, एलर्जी, पिंपल्स की शिकायत नहीं होती।
पुदीना हर्बल टी के लिए जरूरी सामग्री
- पुदीना हर्बल टी बनाने के लिए 2 कप पानी
- 10 से 15 पत्ते पुदीना के (ताजे)
- शहद (2 चम्मच के करीब)
- नींबू का रस (2 टी स्पून)
ये है बनाने की विधि
- सबसे पहले पुदीने के ताजे पत्तों को अच्छी तरह से धोएं।
- अब एक बर्तन में पानी लें और इसे अच्छे से उबालकर गैस बंद करें।
- अब पुदीने के पत्तों को इस गर्म पानी में डाल कर ढक्कन लगा दें।
- अब 5 से 7 मिनट बाद इसे पुदीने वाले गर्म पानी को एक कप में डालें
- इसमें ऊपर से नींबू और शहद मिलाएं।
- तैयार है आपकी पुदीना हर्बल टी
Disclaimer: इस खबर में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.