newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pimples Remove Tips: इन गलतियों की वजह से होता हैं बार-बार पिम्पल्स, जानें क्या हैं वजह

Pimples Remove Tips: पिम्पल्स से बचने के लिए आप क्या कुछ नही करते। इससे बचने के लिए कई बार आप तरह –तरह के स्किन ट्रीटमेंट भी कराते हैं, लेकिन फिर भी आपको कभी न कभी पिम्पल्स हो जाते हैं। वैसे, तो पिम्पल्स होने की कई कारण होती है लेकिन अगर आपको बार-बार पिम्पल्स होते हैं, तो आपको एक बार फिर से स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि स्किन केयर प्रॉडक्ट्स के अलावा कुछ ऐसी बेसिक मिस्टेक हैं, जिनसे आपको पिम्पल्स हो सकते हैं।

नई दिल्ली। आज के भाग दौड़ की जिदंगी में पिम्पल्स की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। पिम्पल्स रहित फेस हर कोई चाहता हैं। चेहरे पर नजर आने वाले पिम्पल्स न सिर्फ व्यक्ति की खूबसूरती खराब करते हैं बल्कि उसका कॉन्फिडेंस लेवल भी गिरा देते हैं। गर्मियों में पिम्पल्स व्यक्ति को अधिक परेशान करते हैं। पिम्पल्स से बचने के लिए आप क्या कुछ नही करते। इससे बचने के लिए कई बार आप तरह –तरह के स्किन ट्रीटमेंट भी कराते हैं, लेकिन फिर भी आपको कभी न कभी पिम्पल्स हो जाते हैं। वैसे, तो पिम्पल्स होने के कई कारण होते है लेकिन अगर आपको बार-बार पिम्पल्स होते हैं, तो आपको एक बार फिर से स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स  के अलावा कुछ ऐसी बेसिक मिस्टेक हैं, जिनसे आपको पिम्पल्स हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं क्या हैं वे मिस्टेक-

PIMPLE FACE 2

स्क्रब नहीं करना

 यह जरूरी नहीं है कि जब आप फेस पर फेशियल करें, तभी स्क्रब का इस्तेमाल करें। आपको हफ्ते में चेहरे पर दो बार माइल्ड स्क्रबिंग जरूर करना चाहिए। स्क्रब करने से आपके चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी क्लीन हो जाती है इसलिए आपको हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करना चाहिए, जिससे कि आपकी स्किन के अंदर की गंदगी साफ हो जाए।

scrub

फेस मास्क का इस्तेमाल न करना

जब भी आप फेस मास्क लगाने के बारे में सोचे उससे पहले अपनी स्किन क्वालिटी जरूर जान लें, जिससे कि आप कोई गलत फेस मास्क न लगाएं। कई बार ऐसा होता कि आप बिना जाने कोई भी फेस मास्क लगा लेते हैं, जिससे आपके स्किन पर गलत असर पड़ता है। जैसे, ड्राई या सेंसटिव स्किन पर चावल के आटे वाला फेस मास्क नहीं लगाना चाहिए, इससे पिम्पल्स की समस्या बढ़ जाती है।

facepack

मेकअप रिमूव न करके सोना

आप दिन में अच्छे से अच्छे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है पर उसमें मिला केमिकल आपके स्किन के लिए अच्छा नही होता। ऐसे में आप रात में सोने से पहले चेहरे को बिना पानी से धोएं सो जाते हैं, तो यह गलती पिम्पल की सबसे बड़ी वजह बन जाती है। इसलिए सोने से पहले आपको मेकअप रिमूवल या फिर कच्चे दूध से मेकअप को रिमूव करना चाहिए।