newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Skin care from Avocado: एवोकाडो में छिपा है खूबसूरती और ग्लोइंग त्वचा का राज, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Skin care from Avocado: जिन लोगों को चेहरे पर दाग, धब्बों की समस्या है वो इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो उनकी हर समस्या दूर होती है। आप चाहे तो इसका पल्प निकालकर सीधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं एवोकाडो आपकी किन समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है…

नई दिल्ली। जिस तरह से खाना और पानी हमारे शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। वैसे ही फल भी हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। बाजार में ऐसे कई फल मौजूद हैं जो भी हमें कई तरह की बीमारियों से बचने में सहायता करते हैं। एवोकाडो भी एक सुपर फूड है जो हमारे शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन ए, बी, के, ई और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जिन लोगों को चेहरे पर दाग, धब्बों की समस्या है वो इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो उनकी हर समस्या दूर होती है। आप चाहे तो इसका पल्प निकालकर सीधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं एवोकाडो आपकी किन समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है…

avocado

कील-मुंहासों पर असरदार

अगर आपके भी चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते हैं तो आप एवोकाडो का तेल या फिर इससे बना पैक लगाए। ये आपके चेहरे पर निकले कील-मुंहासे को तो दूर करता है ही साथ ही स्किन से दाग-धब्बों को भी दूर करने का काम करता है। आप एवोकाडो और दही, एवोकाडो और दूध या फिर एवोकाडो में हल्दी और शहद मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।

नैचुरल मॉइश्चराइजर

एवोकाडो में सॉल्युबल फैट, विटामिन और मोनो सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो कि स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही टोनिंग करने में मदद करते हैं।

avocado....

झुर्रियां

त्वचा से झुर्रियों को दूर करने में भी एवोकाडो काफी हद तक फायदेमंद है। ये त्वचा को नमी भी पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

हानिकारक यूवी रेज से रक्षा

सूरज की यूवी रेज जो कि स्किन को डैमेज करता है उससे भी एवोकाडो बचाता है। इसका इस्तेमाल स्किन से अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद करता है।

avocado.....

त्वचा को करे एक्सफोलिएट

त्वचा को एक्सफोलिएट करना हो तो एवोकाडो इसमें अहम भूमिका निभाता है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि डेड स्किन को निकालकर उसे फिर से जवां बनाने में मदद करते हैं।