newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parenting: खूब फबेंगे आपकी परी जैसी लाडली पर ये नाम, देखिए दुनिया के 10 क्यूट नामों की लिस्ट

Parenting:अगर आप भी अपने या परिवार के किसी बच्चे के नामकरण के लिए नाम खोज रहे हैं तो आइए हम आपको कुछ नाम सुझाते हैं। लेकिन आज हम केवल लड़कियों के नाम सुझाएंगे लड़को के नामों की लिस्ट फिर कभी। तो आइए जानते हैं कौन से हैं दुनिया के Prettiest नाम…

नई दिल्ली। बच्चों के इस दुनिया में आने से पहले ही माता-पिता उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर देते हैं। उनके लिए सेविंग्स करना, उनके लिए खिलौने, कपड़े आदि इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं। इन्हीं तैयारियों में से एक है बच्चे का नामकरण। इसके लिए केवल माता-पिता ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार जुट जाता है। किसी को ट्रेडीशनल नाम पसंद आता है तो कोई मॉडर्न नाम रखने की सलाह देता है। अगर आप भी अपने या परिवार के किसी बच्चे के नामकरण के लिए नाम खोज रहे हैं तो आइए हम आपको कुछ नाम सुझाते हैं। लेकिन आज हम केवल लड़कियों के नाम सुझाएंगे लड़को के नामों की लिस्ट फिर कभी। तो आइए जानते हैं कौन से हैं दुनिया के Prettiest नाम…

1.आलिया- अ अक्षर से नाम की तलाश करने वाले अपनी बेटी का नाम ‘आलिया’ रख सकते हैं। अरबी भाषा से निकले इस शब्द का अर्थ होता है ‘अधिक सम्मानित’।

2.एबिगेल- क्रिश्चियन नामों की तलाश करने वाले अपनी बेटी का नाम ‘एबिगेल’ रख सकते हैं। हिब्रू भाषा से निकले इस शब्द का अर्थ होता है ‘पिता की खुशी’।

3.अलेसिया- बेटी के बोल्ड बनाने की इच्छा रखने वाले लोग ‘अलेसिया’ नाम चुन सकते हैं। इसका अर्थ होता है ‘डिफेंडर’।

4.अलीना- ‘अलीना’ शब्द का अर्थ होता है ‘महान’। ये सुंदर नाम भी आप अपने बच्चे को दे सकते हैं।

5.क्‍लारा- बेटी का नाम क अक्षर से ढ़ूढ़ने वाले लोग ‘क्लारा’ नाम चुन सकते हैं। इसका अर्थ होता है ‘उज्जवल, प्रसिद्ध और स्पष्ट’।

6.एलीना- ‘एलीना’ भी बेटी के लिए एक प्यारा नाम है। ब्रिटिश और फ्रेंच के बीच मशहूर इस नाम का अर्थ होता है ‘प्रकाश’।

7.गैब्रिएला- इस प्यारे से शब्द का अर्थ होता है ‘भगवान मेरी ताकत हैं। इसे भी आप अपनी बेटी को दे सकते हैं।

8.इसा- छोटा और प्यारा-सा ये शब्द स्वाहिली मूल का है, जिसका अर्थ होता है ‘यीशू’। ये नाम जापानी, अफ्रीकी और आस्ट्रेलियाई लोगों की पहली पसंद है।

​9.इसाबेल- ‘इसाबेल’ का अर्थ होता है ‘भगवान को समर्पित’। हिब्रू से आए इस नाम से भी आप अपनी बेटी को बुला सकते हैं।

10.​जेसिका- ‘जेसिका’ का अर्थ है ‘अमीर’। आप अपनी प्यारी सी बेबी गर्ल के लिए इस नाम का भी चुनाव कर सकते हैं।