newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bad Habits: लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आती लड़कों की ये बातें, क्या आप भी तो नहीं करते ये काम

Bad Habits: जो लड़के हैं खासकर उन्हें अपने बर्ताव में कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। कई बार लड़के अंजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे लड़कियों के साथ उनकी बात बनने से पहले ही बिगड़ जाती है। तो आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिसे लड़कों को करने से बचना चाहिए…

नई दिल्ली। फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन…ये बात तो आपने सुनी ही होगी। अक्सर लोगों के मुंह से भी आपने ये बात सुनी होगी की पहली मुलाकात फिर चाहे वो कोई इंटरव्यू हो या फिर कोई और…हमें अपना बर्ताव ठीक रखना चाहिए। क्योंकि हमारी पहली मुलाकात ही दूसरे शख्स के मन में हमारे लिए अच्छे और बुरे व्यक्ति की छवि बनाती है। हर किसी के साथ कभी न कभी, कुछ न कुछ तो ऐसा हुआ ही होता है कि किसी ने उन्हें असहज करवाया हो। कई बार तो महिलाओं के मन में ये बातें इस कदर घर कर जाती है कि वो इसे पूरी जिंदगी नहीं भूल पाती और जब भी वो किसी पुरुष से मिलती है तो उन्हें वही ख्याल सतान लगता है। यही कारण हैं कि हमें अपने बर्ताव को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। जो लड़के हैं खासकर उन्हें अपने बर्ताव में कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। कई बार लड़के अंजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे लड़कियों के साथ उनकी बात बनने से पहले ही बिगड़ जाती है। तो आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिसे लड़कों को करने से बचना चाहिए…

habits

घूरना- कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लड़कियां जब भी लड़कों के सामने आती है तो लड़के उन्हें ऊपर से नीचे तक घूरने लगते हैं। यहीं वजह है कि लड़कियां हमेशा उन लोगों के साथ बात करने तक से बचती हैं। ऐसे में अगर आपके अंदर भी ऐसी आदत है तो इसे तुरंत ही छोड़ दें।

बेवजह टिप्पणियां करना- कई लड़के ऐसे होते हैं जो कि लड़कियों पर बेवजह की टिप्पणियां करते रहते हैं। अगर आपके अंदर भी ऐसी आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें। आपकी ये आदत सामने वाले के मन में आपके लिए बुरी छवि बनाती है साथ ही वो महिला आपसे बात करने में भी असहज महसूस करने लगती है।

बार-बार छूने की कोशिश करना- कई लोगों की आदत होती है कि वो बात करते हुए बार-बार हाथ मारते हैं या फिर कंधे पर हाथ रख देते हैं लेकिन आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अगर आप किसी महिला के साथ बात कर रहे हैं तो ऐसा भूलकर भी न करें। आपकी ये आदत आपको दूसरों के आगे बुरा बना देती है साथ ही अगर आप जानबूझकर ऐसा करते हैं तो महिलाएं आपसे बात करने से भी भागने लगेंगी।

habits

वल्गर बातें करना- वैसे तो आजकल लड़के और लड़कियां साथ में खुलकर बात करने लगे हैं लेकिन फिर कुछ लोगों को ऐसी बातें करना पसंद नहीं आता। कई बार लड़के लड़कियों के आगे ऐसी बातें कह जाते हैं जिससे कि वो असहज महसूस करने लगती हैं। ऐसी हरकत लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में पुरूषों को बातें थोड़ा संभलकर और सोच-समझकर करनी चाहिए।