newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hole in Heart Symptoms: दिल में छेद होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, इस तरह से करें बचाव

Hole in Heart Symptoms: कई मामलों में तो ये जन्मजात यानी जन्म के समय से ही शुरु हो जाती है। दिल में छेद होना एक बड़ी समस्या है अगर इसका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो ये जानलेवा भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे दिल में छेद होने पर शरीर में क्या लक्षण देखने को मिलते हैं।

नई दिल्ली। आज के समय में अपने शरीर को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। काम और पैसे के पीछे भागते हुए लोगों ने अपनी दिनचर्या को इतना खराब कर लिया है कि इसका सीधा असर व्यक्ति के शरीर पर देखने को मिलता है। जरूरी पोषण नहीं मिलने के कारण शरीर कमजोर हो जाता है और एक के बाद एक बड़ी बीमारियां होने लगती है। दिल में छेद होना भी आज एक आम समस्या बन गया है पहले ये समस्या बहुत कम लोगों में देखने को मिलती थी लेकिन आज के समय में दिल में छेद होने के कई मामले देखने को मिलते हैं। कई मामलों में तो ये जन्मजात यानी जन्म के समय से ही शुरु हो जाती है। दिल में छेद होना एक बड़ी समस्या है अगर इसका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो ये जानलेवा भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे दिल में छेद होने पर शरीर में क्या लक्षण देखने को मिलते हैं।

Hole in Heart Symptoms

दिल में छेद होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण

  • अगर किसी नवजात बच्चे के दिल में छेद है तो उसका बॉडी टेंप्रेचर पर इसका असर देखने को मिलता है। बच्चे के शरीर का तापमान हमेशा बढ़ा हुआ रहेगा। ऐसा भी देखने को मिलेगा कि गर्मी के मौसम में भी बच्चे को ठंड लगेगी। अगर आपके बच्चे में भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।

Hole in Heart Symptoms

  • दिल में छेद होने का असर फेफड़ों पर भी पड़ता है। ऐसे बच्चों में सांस लेने के दौरान भी परेशानी होती है।
  • जब बच्चे के दिल में छेद होता है तो उसे बोलने में, सांस लेने में और दूसरे काम करने में परेशानी होने लगती है।

Hole in Heart Symptoms

  • दिल में छेद होने पर शरीर का रंग नीला होने लगता है। होंठ और नाखून पर भी ये असर दिखाई देता है।
  • दिल में छेद होने पर वजन भी काफी कम ही बढ़ पाता है। ऐसे बच्चे शरीर से कमजोर और हमेशा रोते रहते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।