newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dengue: डेंगू में जल्दी ठीक होने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें, कम समय में हो जाएंगे रिकवर

Dengue: वैसे तो आपको खुद को डेंगू से बचाने के लिए कई सावधानियों को बरतना चाहिए लेकिन फिर भी अगर आप इससे संक्रमित हो जाते हैं तो आपको 5 चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये 5 चीजें आपको डेंगू से जल्दी स्वस्थ होने में सहायता करती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें जो आपको डेंगू से संक्रमित होने पर जरूर खानी चाहिए…

नई दिल्ली। मानसून के मौसम में बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। बाद में इसी पानी को डेंगू के मच्छर अपना घर बना लेते हैं। इस वक्त भी मानसून का मौसम चल रहा है और लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में तो डेंगू से संक्रमित लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। लगभग हर साल ही मॉनसून के मौसम में ये समस्या लोगों के सामने बनी रहती है। वैसे तो आपको खुद को डेंगू से बचाने के लिए कई सावधानियों को बरतना चाहिए लेकिन फिर भी अगर आप इससे संक्रमित हो जाते हैं तो आपको 5 चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये 5 चीजें आपको डेंगू से जल्दी स्वस्थ होने में सहायता करती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें जो आपको डेंगू से संक्रमित होने पर जरूर खानी चाहिए…

Dengue

डेंगू में जरूर खाएं ये 5 चीजें

पत्तेदार सब्जियां

अगर आप चाहते हैं कि आप डेंगू से जल्दी ठीक हो जाएं तो आपको पालक, ब्रोकोली और कोलार्ड जैसी पत्तेदार सब्जियों को जरूर खाना चाहिए। पत्तेदार सब्जियां से शरीर को कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। खासकर डेंगू की समस्या में इनका सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है।

खट्टे फल

खट्टे फलों में विटामिन C पाया जाता है जो कि इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाने का काम करता है। इनके सेवन से डेंगू फीवर से होने वाले सूजन से आराम मिलता है। खट्टे फलों में आप नींबू, संतरे, अंगूर, कीनू, क्लेमेंटाइन का सेवन करें।

Dengue

लीन प्रोटीन

लीन प्रोटीन डेंगू से संक्रमित व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये डेंगू फीवर की वजह होने वाले टिशू डैमेज को ठीक करने में सहायक होता है। लीन प्रोटीन में चिकन, अंडे,मछली और फलियां चीजें शामिल हैं।

दही

दही शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। डेंगू में तो दही फीवर से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

dengue mosquito aedes egypti

हर्बल टी

हर्बल चाय सेहत के लिए अच्छी होती है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों मिलते हैं। हर्बल टी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डेंगू फीवर की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होता है। हर्बल टी में आप अदरक, हल्दी और पुदीने की चाय शामिल है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।