झांसी की प्रियंका साहू ने जीता मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब, महिलाओं को दिया ये संदेश
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी की दंत चिकित्सक प्रियंका साहू (Priyanka Sahu) ने मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स (Mrs South Asia Universe) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वो अब आने वाले दिनों में इंटरनेशनल शो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी की दंत चिकित्सक प्रियंका साहू (Priyanka Sahu) ने मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स (Mrs South Asia Universe) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वो अब आने वाले दिनों में इंटरनेशनल शो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिसमें 20 अलग-अलग देशों की 50 महिलाएं भाग लेंगी। इससे पहले वो आसाम बुक रिकॉर्ड, झांसी क्वीन और ग्लैमरस अवॉर्ड आदि खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद जब प्रियंका साहू झांसी के इलाइट चौराहे पर आईं, तो लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि जयपुर के होटल फर्न में 7 जनवरी को ब्यूटी पैजेंट दीवालिशियस मिसेज यूनिवर्स के फर्स्ट लुक लॉन्च का आयोजन किया गया। जिसमें देश की 50 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सी लिया। जिसमें देश के कई कोनो से 5 चेहरों के सेलेक्ट किया गया। इस सेलेक्ट हुई महिला प्रतिभागियों में झांसी की डॉ. प्रियंका साहू को मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स, नवी मुंबई की दीपिका रावल को ब्रांड एम्बेसडर मिसेज प्लस यूनिवर्स, औरगांबाद की अंजली कोलपोरजे को मिसेज एशिया यूनिवर्स, नवी मुंबई की सौम्या शर्मा को मिसेज अर्थ यूनिवर्स और त्रिपुरा के अगरतला की संजुक्ता दास को मिसेज यूरो एशिया यूनिवर्स के लिए चुना गया।
सेलेक्ट हुईं ये 5 महिला प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दीवालिशियस मिसेज यूनिवर्स 2021 का फाइनल इस साल सितंबर महीने में भारत में आयोजित होगा। सिंगापुर, ब्राजील, उज्बेकिस्तान, भारत, फिलीपीन और ऑस्ट्रिया सहित लगभग 20 देशों से महिलाएं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लेकर हुनर का परचम लहराएंगी। साथ ही इसमें प्रियंका को भी हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।
मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद प्रियंका साहू ने देश की महिलाओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ”महिलाएं घर से बाहर निकलें तो हर मंजिल हासिल कर सकती है।” साथ ही इस प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल शो का आयोजन हुआ था, जिसमें अलग-अलग देशों से आई मॉडल्स ने हिस्सा लिया था और उन्हे मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब मिला है।