newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pudina Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह से इस्तेमाल करें पुदीना, आ जाएगी दुध सी चमक

Pudina Beauty Tips: मुहासे की समस्या में पुदीना राहत दिलाता है साथ ही दाग-धब्बों की समस्या में भी पुदीने के इस्तेमाल से फायदा होता है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह से पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल आपके चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाएगा।

नई दिल्ली। पुदीने का ज्यादातर इस्तेमाल चटनी और खाने में किया जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है जो आपको आपके मन को खुशनुमा कर देता है साथ ही इसे ठंडक भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने में भी पुदीना काफी फायदेमंद है। जिन लोगों को नहीं पता उन लोगों को बता दें कि मुहासे की समस्या में पुदीना राहत दिलाता है साथ ही दाग-धब्बों की समस्या में भी पुदीने के इस्तेमाल से फायदा होता है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह से पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल आपके चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाएगा।

Pudina Beauty Tips

  • अगर आप अपने चेहरे में मुहांसों की समस्या से परेशान है तो आप पुदीने और तुलसी की कुछ पत्तियां साथ में मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें और बाद में साफ पानी से धो लें। इससे आपको मुहासे की समस्या में राहत मिलेगी।
  • पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसमें थोड़ा पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे स्किन पर लगाने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे भी आपको चेहरे की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

Pudina Beauty Tips

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर ग्लो ने हमेशा बना रहे तो आप पुदीने की पत्तियों के पेस्ट के साथ शहद को मिलाकर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद अच्छे से साफ पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे और शरीर पर ग्लो रहेगा और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।
  • पुदीने के कुछ पत्ते ले लें अब इसका पेस्ट बनाएं। अब इसे अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने पर आपके चेहरे पर ग्लो आएगा।

Pudina Beauty Tips

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।