newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानें प्रोटीन या विटामिन में से क्या है आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

आज कल की बिजी लाइफस्टाइल में हमें हैल्दी रहने के लिए प्रोटीन और विटामिन की काफी जरूरत होती है। दोनों में से किसी की भी कमी अगर हमारे शरीर में होती है तो इससे हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ने का खतरा होता है।

नई दिल्ली। आज कल की बिजी लाइफस्टाइल में हमें हैल्दी रहने के लिए प्रोटीन और विटामिन की काफी जरूरत होती है। दोनों में से किसी की भी कमी अगर हमारे शरीर में होती है तो इससे हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ने का खतरा होता है। इसके लिए जरूरी है दोनों का भरपूर मात्रा में सेवन किया जाये। लेकिन इनका सेवन कैसे करना चाहिए और दोनों में क्या फर्क है, हम आपको बताते हैं।

Vitamin A food

प्रोटीन और विटामिन में अंतर 

प्रोटीन मैक्रोन्यूट्रिएंट्स यानि Macronutrients से संबंधित होते हैं। जबकि विटामिन माइक्रोन्यूट्रिएंट यानी Micronutrients से संबंधित होते हैं।

प्रोटीन क्या हैं

प्रोटीन शरीर का निर्माण करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। और हार्मोन और एंजाइमों के विकास, संरचना और कार्य में भी मदद करता है।

प्रोटीन के स्रोत

हर व्यक्ति को रोजाना 0।4 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इसके अच्छे स्रोतों में डेयरी उत्पाद, मांस, मछली, फलियां, नट, बीज, और साबुत अनाज शामिल हैं। इनके रोजाना सेवन से आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।

विटामिन क्या हैं

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुल 13 विटामिन हैं। ये विटामिन पानी से अवशोषित होकर सीधे रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं, जिससे हमारा शरीर बिमारियों से बचा रहता हैं। पर्याप्त मात्रा में विटामिन लेने से यह हमारी बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं,साथ ही कोशिकाओं, हड्डियों, दांतों और कार्टिलेज की मरम्‍मत और देखभाल भी करते हैं।

विटामिन के स्रोत

विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आपको ब्रोकली, नारंगी, मौसमी, संतरा, सिट्रस फल, हरी सब्जियां, टमाटर और आलू का सेवन करना चाहिए, इनमे भरपूर मात्रा में विटामिन होता है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए सुबह 10-15 मिनट गुनगुनी धूप जरूर ले। यह हड्डियों के लिए बेहद जरूरी हैं।