newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023 Medal Tally: पहला दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जानें अब तक कितने मेडल किए अपने नाम

Asian Games 2023 Medal Tally: बता दें कि 24 सितंबर को भारत ने सिल्वर मेडल से अपने विजय अभियान का आगाज किया है। भारतीय टीम ने 2 सिल्वर मेडल जीते है। 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में बेटियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला सिल्वर पदक दिलाया।

नई दिल्ली। रविवार को एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की है। भारत ने अबतक पांच पदक अपने झोली में कर लिए है। देश के खाते में 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज अपने नाम किए है। भारत के शानदार को लेकर सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर लोग खिलाड़ियों को बधाई दे रहे है। वहीं एशियन गेम्स की मेडल टैली की बात करें तो अभी भारत पांच पदक के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि 11 मेडल के साथ चीन पहले स्थान पर काबिज है। यानी कुल मिलाकर पहला दिन भारत के लिए शानदार साबित हुआ। चीन में जारी एशियन गेम्स 2023 में भारत के 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

बता दें कि 24 सितंबर को भारत ने सिल्वर मेडल से अपने विजय अभियान का आगाज किया है। भारतीय टीम ने 2 सिल्वर मेडल जीते है। 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में बेटियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला सिल्वर पदक दिलाया। एयर राइफल में मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की तिकड़ी ने 1886.0 के स्कोर के साथ पहला सिल्वर मेडल दिलाकर हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।

इसके अलावा डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने देश के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। तीसरा मेडल पुरुष कॉक्स 8 इवेंट में सिल्वर मेडल में जीता। पुरुषों के कॉक्सलेस पेयर इवेंट में लेख राम और बाबू लाल यादव ने ब्रॉन्ज जीतकर देश को चौथा पदक दिलाया। वहीं पांचवां मेडल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रमिता ने जीता।

उन्हें इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके महिला क्रिकेट टीम ने भी अपना सिल्वर पदक पक्का कर लिया है। आज सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश में बुरी तरह से रौंद डाला। जिसके बाद अब महिला फाइनल में एंट्री कर चुकी है। इसके अलावा पुरुष की हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने उज्बेकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी।