newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई हार की हैट्रिक

RR vs DC Live Score: आईपीएल 2023 का 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के समक्ष 200 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है।

IPL Live Cricket Score, RR vs DC Indian Premier League 2023: नमस्कार, न्यूजरूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2023 का 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के समक्ष 200 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है। ध्यान रहे कि दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में राजस्थान की इच्छा रहेगी कि वो मैच को अपने नाम करके अंकतालिका के शीर्ष पर पहुंचे।

LIVE UDPATE: – 

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चखाया हार का स्वाद 

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्सी कैपिटल्स को 57 रनों से हार का स्वाद चखाया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीन बार हार का मुंह देखना पड़ा है। राजस्थान ने दिल्ली को 200 रन का लक्ष्य दिया था। जोस बटलर ने 79, यशस्वी जायसवाल ने 60 और शिमरोन हेटमायर ने 39 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 142 रन ही बना सकी। प्तान वॉर्नर ने 65, ललित यादव ने 38 और राइली रूसो ने 14 रन बनाए। ध्यान रहे कि दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो, कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट झटका।  दिल्ली 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन पर ही सिमट गई।

दिल्ली को नौवां झटका 

दिल्ली कैपिटल्स  को नौवां झटका लगा है। संदीप शर्मा ने एनरिच नोर्त्जे को क्लीन बोल्ड किया।

दिल्ली को आठवां झटका 

युजवेन्द्र चहल ने डेविड वॉर्नर को विकेटों के सामने फंसाया। वॉर्नर 55 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।

दिल्ली का सातवां विकेट गिरा

ईशान पोरेल सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब कप्तान वॉर्नर के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। अब दिल्ली की हार तय हो चुकी है। इस मैच में सिर्फ औपचारिकता बाकी है।

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 200 रनों का लक्ष्य 

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के समक्ष 200 रनों का स्कोर रखा है। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा जोश पटलर ने बनाए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 79 रन बनाए थे। उधर,  एक ओवर में 5 पांच चौके लगाने वाले यशस्वी ने 60 रन बनाए। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने तेजी से 39 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर चार विकेट पर 199 रन तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए।

राजस्थान को चौथा झटका 

राजस्थान को चौथा झटका लगा है। दरअसल, जोस बटलर 51 गेंद में 79 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1  छक्का लगाया है। उधर, शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के दम पर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

राजस्थान 150 के पार 

राजस्थान ने 150 रन का स्कोर पार कर लिया है। जोस बटलर और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 157 रन है।