newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranchi: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jharkhand: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता-पिता कोरोना की चपेट में आ गए है। एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों में ही कोरोना की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता-पिता कोरोना की चपेट में आ गए है। एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों में ही कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना पॉजिटिव होने के बाद धोनी की मां और पिता को बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि फिलहाल धोनी आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं।

MS Dhoni

डॉक्टर्स के बताया कि धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की स्थिति फिलहाल ठीक है। ऑक्सीजन स्तर भी अभी सामान्य है। राहत की बात है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी सीटी स्कैन से पता चली।

CSK dhoni

उधर, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस के करीब 3 लाख नए मामले सामने आए और इस दौरान 2000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना से एक दिन में इतने लोगों की मौत हुई है।