newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप जीत सकता है भारत!, अफ्रीका टीम से मिली पराजय के पीछे छिपा ये संयोग

T20 World Cup 2022: दरअसल भारतीय टीम 2007 के बाद दूसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर सकती है। अफ्रीका के खिलाफ इस हार ने 2011 के वनडे विश्व कप की कहानी को रिपीट किया है। जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनने में कामयाबी रही थी। 2022 टी20 विश्व कप से पहले आधिकारिक रूप से 2 प्रैक्टिस मैच निर्धारित थे।

नई दिल्ली। रविवार को टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 30 अक्टूबर को पर्थ में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 134 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में अफ्रीका की टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए चेंज कर लिया था। अफ्रीकी टीम ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ये पहली हार है। इससे पहले भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दी थी। वहीं दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से हराया था। लेकिन रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार मिली है। भले टीम इंडिया के फैंस में इस हार को लेकर निराशा दिख रही हो। मगर पराजय के पीछे ऐसा संयोग छिपा है जो भारत का 15 सालों का सूखा खत्म कर सकती है। जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि ये हार महज एक इत्तेफाक या फिर संयोग है।

दरअसल भारतीय टीम 2007 के बाद दूसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर सकती है। अफ्रीका के खिलाफ इस हार ने 2011 के वनडे विश्व कप की कहानी को रिपीट किया है। जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनने में कामयाबी रही थी। 2022 टी20 विश्व कप से पहले आधिकारिक रूप से 2 प्रैक्टिस मैच निर्धारित थे। पहला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ था। ठीक 2011 के वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही था जहां टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेले थे। खास बात ये भी है कि बांग्लादेश और नीदरलैंड टीम 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के ही ग्रुप में थे।

इसके अलावा संयोग ऐसा है कि साल 2011 विश्व कप में भारत को एक हार मिली थी वो भी सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में। जिसमें अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते हुए जीता था ठीक वैसा ही रविवार को ऑस्ट्रेलिया में चल रहे मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने भारत 19.4 में मुकाबला जीत लिया। इन सभी संयोगों से ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय टीम 2011 विश्व कप की तरह अब बार खिताब अपने नाम कर सकती है। भले ही फॉर्मेट अलग-अलग हो। बता दें कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश से होना है। इसके बाद 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है।

सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी-

टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भविष्यवाणी की है। सहवाग ने दावा किया है कि अफ्रीका से हार के बाद भी भारत का टी20 वर्ल्ड कप जीतना पक्का है।