newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL : कल से शुरू होने जा रहा है IPL मैच, क्रिकेटर के बीच होगा मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल 

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग-14 के दूसरे चरण की शुरुआत कल यानी 19 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के 31 मैच बचे हुए है जो यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-14 के दूसरे चरण की शुरुआत कल यानी 19 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के 31 मैच बचे हुए है जो यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं इस सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। बताया दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। तब तक इस सीजन के सिर्फ 29 मैच ही खेले गए थे, वहीं 31 मैच खेले जाने बाकि बचे हैं जो 27 दिनों में खेले जाएंगे। ये मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया है।

इस सीजन के 13 मैच दुबई में करवाए जाएंगे, दस मैच शारजाह में होंगे, जबकि आठ अबु धाबी में आयोजित किए जाएंगे। सात मैच डबल हेडर होंगे, जिसमें पहले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे होगी। वहीं, शाम को आयोजित होने वाले सभी मैचों की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी।

IPL 2021

क्या है प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल-14 के पहले हिस्से में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था, वह 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उसने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स रही जिसने 10 अंक बनाए हैं। उसे 7 मैचों में से 5 में जीत मिली थी। बता दें कि आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच 1 मई को खेला गया था। उस दिन मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हरा दिया था।

ipl-13

दुबई में होने वाले मुकाबले का शेड्यूल 

19 सितंबर शाम 7:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

21 सितंबर शाम 7:30 बजे- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

22 सितंबर शाम 7:30 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

26 सितंबर शाम 7:30 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

27 सितंबर शाम 7:30 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 सितंबर शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

01 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

03 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

04 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

07 अक्टूबर दोपहर 3:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

08 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

10 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- क्वालिफायर 1

15 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- फाइनल