newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने लहराया जीत का परचम, सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से चखाया हार का स्वाद

LSG vs SRH Live Score: आज आईपीएल के 16वें सीजन का 10वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकान स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सुपर जाएंट्स को इस सीजन में दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है। आइए, आगे दोनों मैच के लाइव अपडेट के बारे में आगे जानते हैं। 

IPL Live Cricket Score, LSG vs SRH Indian Premier League 2023 : नमस्कार, न्यूज रूम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल के 16वें सीजन का 10वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकान स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सुपर जाएंट्स को इस सीजन में दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है। आइए, आगे दोनों मैच के लाइव अपडेट के बारे में आगे जानते हैं।

LIVE UDATE:-  

लखनऊ ने हैदराबाद को चखाया हार का स्वाद 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 121 बनाए। जवाब में लखनऊ जाइटंस ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 35 और क्रुणाल पांड्या ने 34 रन बनाए। मैच का समापन निकोलस पूरन ने छक्के के साथ किया। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन को छक्का जड़ा। उधर, मार्कस स्टोइनिस ने 13 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।

लखनऊ को दूसरा झटका 

लखनऊ को दूसरा झटका लगा है। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा आउट हो गए हैं। दीपक ने पहली गेंद पर छक्का ज़ड़ा था।

लखनऊ को पहला झटका

हैदराबाद को बड़ी सफलता मिली है और यह सफलता फजहलहक फारूकी ने दिलाई है। उन्होंने पांचवे ओवर की तीसरी गेंद में घातक बल्लेबाज कहे जाने वाले कायेल मेयर्स को पवेलियन रवाना कर दिया है। अब केएल राहुल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।

लखनऊ की धाकड़ शुरुआत 

लखनऊ ने पहले ओवर में 13 रन बनाए हैं। लखनऊ की शुरुआत काफी रफ्तारभरी मानी जा रही है। कायेल मेयर्स और कप्तान राहुल की सलामी जोड़ी क्रिज पर है। दोनों ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। दो ओवर में बिना किसी नुकसान के लखनऊ 24 रन बनाने में सफल रही है।

लखनऊ को 122 रन का लक्ष्य 

लखनऊ सुपर जाएंट्स को 122 रन का लक्ष्य मिला है। हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 35 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंद पर 31 रन बनाए। अब्दुल समद 10 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 16 रन बनाए।

हैदराबाद को लगा पांचवां झटका

हैदराबाद को पांचवां झटका लगा है। उन्होंने राहुल त्रिपाठी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 41 गेंद पर 35 रन बनाए और अपनी पारी में चार चौके भी लगाए।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर में 76/4

हैदराबाद में 14 ओवर में 76 रन बना चुकी है। राहुल त्रिपाठी 29 गेंद पर 23 और वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंद पर नौ रन बना लिए हैं। दोनों की साझेदारी लय में नजर आ रही है।

सनराइजर्स को लगा चौथा झटका

सनराइजर्स को चौथा झटटका लगा है। बल्लेबाजी कर रहे  हैरी ब्रुक आउट हो गए। ब्रुक को विकेटकीपर निकोलस पूरन ने स्टंप कर दिया। वह चार गेंद पर तीन रन ही बना सके।

पावरपप्ले में सनराइजर्स ने बनाए 43 रन 

सनराइजर्स हैदराबाद ने छह ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह 21 गेंद पर 27 और राहुल त्रिपाठी आठ गेंद पर सात रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को इकलौता झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा है।

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू 

लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। अनुभवी मयंक अग्रवाल के साथ अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर हैं।

LSG vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रुक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।