newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Olympics Medalist : देश का मान बढ़ाने वाले पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का हुआ दिल्ली में सम्मान

Olympics Medalist : यह सम्मान समारोह 9 अगस्त को शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया। इसमें पदक जीतने वालों के अलावा बाकी अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहे। समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद रहे।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए खिलाड़ी सोमवार(9 अगस्त) को भारत वापस लौटे। ऐसे में उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट में लोगों का हुजूम दिखाई दिया। सभी लोग पदकवीरों का सम्मान करने के लिए वहां खड़े थे। वहीं इस स्वागत के अलावा केंद्र सरकार की तरफ से इन खिलाड़ियों के लिए दिल्ली के अशोका होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह 9 अगस्त को शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया। इसमें पदक जीतने वालों के अलावा बाकी अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहे। समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद रहे। इस मौके पर भारत को 13 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने मेडल को लेकर कहा कि, ये मेरा मेडल नहीं बल्कि पूरे देश का मेडल है।

 

 

उन्होंने कहा कि, ‘सबको धन्यवाद! ये गोल्ड मेडल मेरा नहीं पूरे देश का है।’ उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है आप अपना 100% दो और सामने वाले से डरो नहीं।’ नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘मेरे साथ आप सब की दुआएं थीं। गोल्ड जीतने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। मैं आगे और मेहनत करूंगा। मेहनत करके आगे देश के लिए और भी मेडल जीतूंगा।’

खिलाड़ियों का हुआ सम्मान करने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ये शाम ओलंपिक में भारत का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की शाम है। मैं सभी पदक विजेताओं को 135 करोड़ लोगों की तरफ़ से बधाई देता हूं। नीरज चोपड़ा आपने मेडल ही नहीं दिल भी जीता है। हमारे खिलाड़ियों का अगले ओलंपिक में और बेहतर प्रदर्शन होगा। हम आपके के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, हर चीजें आपको बेहतर से बेहतर मुहैया कराएंगे।

आज के समारोह में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया सहित, लवलिना बोरगोहेन जैसे तमाम सितारे होटल में मौजूद रहे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने कहा, ’41 साल इंतजार के बाद हॉकी में मेडल जीतकर पुरुष हॉकी टीम ने जो आने वाली पीढ़ियों में जज्बा और जुनून भरा है, उसके लिए उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। महिला हॉकी टीम ने भी जो शानदार प्रदर्शन किया है उसके लिए पूरे भारत को अपनी बेटियों पर गर्व है।’