newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MSD Fan: धोनी के फैन की ऐसी दीवानगी कि 16 दिन में पैदल ही हरियाणा से पहुंचा रांची, लेकिन वहां जाने के बाद…

धोनी इस वक्त चेन्नई में हैं। ऐसे में फैन अब धोनी के फार्म हाउस के बाहर बैठ गया है। वहीं इसका कहना है कि धोनी से मिले बिना वो नहीं लौटेगा। उसे यकीन है कि धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय ज़रूर देंगे। वहीं इस युवक ने अपना नाम जिगरी माही क्रिकेटर बताया है। जिसने अपना हेयर स्टाइल को माही लुक दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की फैन फॉलोविंग कही कम नहीं हैं। देश में धोनी हजारों चाहने वाले हैं। समय-समय पर धोनी के प्रति लोग अपना प्यार प्रकट करते रहते हैं। वहीं अब धोनी का एक ऐसा फैन भी मिला है, जो उनसे मिलने के लिए हरियाणा से रांची तक पैदल ही निकल पड़ा। धोनी से मिलने के लिए हरियाणा से रांची 1436 किलोमीटर तक का सफर पैदल पार करके पहुंचने वाले इस शख्स का नाम अजय है। इतना ही नही इस फैन ने अपने सिर पर माही का नाम भी लिखवा रखा है। सामने आई खबरों के मुताबिक करीब 16 दिन की यात्रा के बाद यह युवक रांची में सिमलिया स्थित धोनी के फार्म हाउस तक पहुंचने में कामयाब हुआ।

जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उससे कहा कि वो धोनी से नहीं मिल सकता हैं, क्योंकि धोनी इस वक्त चेन्नई में हैं। ऐसे में फैन अब धोनी के फार्म हाउस के बाहर बैठ गया है। वहीं इसका कहना है कि धोनी से मिले बिना वो नहीं लौटेगा।

उसे यकीन है कि धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय ज़रूर देंगे। वहीं इस युवक ने अपना नाम जिगरी माही क्रिकेटर बताया है। जिसने अपना हेयर स्टाइल को माही लुक दिया है।

अजय नाम के इस युवक ने सिर पर धोनी का नाम भी लिखवा रखा है। जिसने अपनी टीशर्ट पर माही की तस्वीर और पीछे माही से मिलने आने का पूरा ब्योरा लिखा हुआ है। इतना ही नहीं युवक के पास एक डायरी भी है, जिसमें उसने धोनी की पूरी जीवनी लिख हुई है।